{"_id":"6102f8a68ebc3e093218ab76","slug":"crime-barabanki-news-lko589076238","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी शराब बेचने का आरोप लगा चौराहे पर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी शराब बेचने का आरोप लगा चौराहे पर काटा हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। मिलावटी शराब को लेकर मरकामऊ चौराहे पर देर रात लोगों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब का सैंपल जांच कराए जाने की बात कह कर लोगों को शांत कराया है।
कोतवाली बदोसरायं क्षेत्र के मरकामऊ चौराहे पर देसी शराब की दुकान से वहीं के रहने वाले नट बिरादरी के कुछ लोगों ने बुधवार को एक पेटी शराब खरीदी थी। आरोप है कि तीन शीशी शराब पीने के बाद भी उन पर शराब का कोई असर नहीं हुआ। बुधवार की देर शाम को ठेके पर पहुंचकर मिलावटी शराब होने को लेकर हंगामा काटने लगे।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उस दुकान से दो शीशी शराब का सैंपल लेकर जांच कराए जाने की बात कहकर लोगों को शांत कराया है। कोतवाल दयाशंकर सिंह ने बताया कि कम, ज्यादा पैसों को लेकर कोई विवाद हुआ है, मामले की जांच कराई जा रही है। मालूम रहे कि जनपद में कई ठेकों पर ठेकेदार मिलावटी शराब बेंच रहे हैं, पूर्व में इससे कई बड़ी घटनाएं भी हो चुकी हैं। (संवाद)