{"_id":"60ede7b98ebc3ea6e3726bca","slug":"crime-barabanki-news-lko586810143","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद किया गया है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
शहर के हड्डीगंज मोहल्ले के पास मंगलवार की दोपहर एक युवक का क्षतविक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान रंजीत कुमार (22) निवासी ग्राम कुरेलवाशाहपुर कोतवाली देवा के रूप में की गई।
मृतक के भाई नीरज कुमार ने बताया कि वह दोनों भाई एक निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करते थे। सोमवार रात दोनों भाईयों ने नौकरी करने के बाद मंगलवार को सुबह घर पहुंचे थे। इसके बाद रंजीत बाइक लेकर घर से निकल गया। जिसके बाद दोपहर में पुलिस से सूचना मिली कि उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है।
विज्ञापन
भाई का कहना है कि रंजीत ने सुसाइड किया है लेकिन इसके पीछे कारण क्या है यह नहीं बताया जा रहा है। कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)