{"_id":"60e34ba78ebc3ebf4a338752","slug":"crime-barabanki-news-lko5856300166","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा (बाराबंकी)। प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान ने अपने विपक्षी से मामूली बात को लेकर विवाद कर लिया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
मामला देवा कोतवाली क्षेत्र ग्राम ग्वारी का है। यहां के प्रधान विजय बहादुर यादव पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर अपने विपक्षी आकाशदीप आदि को महज गाड़ी ओवरटेक की मामूली बात को लेकर घेर लिया और अपने साथियों के साथ दबंगई कर उसे घेरकर जमकर पीटा। इस दौरान उसके परिजन बचाने आए तो उन्हें भी मारापीटा गया।
इसकी सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देख प्रधान विजय बहादुर अपने साथियों के साथ भाग निकला। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल आकाशदीप को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। घायल के चचेरे भाई धीरज यादव की तहरीर पर पुलिस ने बलवा व जानलेवा हमले के प्रयास का केस प्रधान सहित उसके सात साथियों के ऊपर दर्ज किया है। इंस्पेक्टर देवा धीरज कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)