फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

दुकानदार की प्रताड़ना से नाराज किशोर ने की आत्महत्या

Sun, 04 Jul 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
जैदपुर (बाराबंकी)। किराने की दुकान पर काम करने वाले एक किशोर पर ने चोरी के इल्जाम और दुकान मालिक की प्रताड़ना से दुखी होकर खुदकुशी कर ली। उसका शव बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के रेवतिकपुरवा मजरे मुरलीगंज निवासी मनोज कुमार का एकलौता पुत्र विकास उर्फ सचिन (16) भिटौरा लखन चौराहा पर स्थित राजेंद्र कुमार की किराना दुकान पर सौ रुपये रोज पर काम करता था। शुक्रवार शाम दुकान मलिक ने विकास पर आरोप लगाया की उसने कुछ रुपये दुकान से चोरी किए हैं। इसके चलते दुकान मालिक व उसके बेटों ने रात्रि दस बजे तक विकास को काफी प्रताड़ित करने के साथ पूछताछ की थी। सुबह पुलिस से शिकायत कर जेल भेजवाने की धमकी भी दी गई थी।
विज्ञापन

दुकान से मायूस और परेशान होकर देर रात में घर आए विकास ने सारी बातें अपने चाचा व अन्य परिवारीजन को बताई थी। उसके बाद खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो देखा कि गांव के विकास का शव आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना घर वालों की दी गई। तो उनके होश उड़ गए। इकलौते बेटे की मौत की सूचना पाकर बदहवाश होकर माता-पिता व बहन मौके पर पहुंचे तो विकास का शव देख बेहोश हो गए। सूचना पर पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि पिता ने दुकानदार के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed