फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

आटोलिफ्टर बना गोंडा का इंजीनियर, 26 बाइकें बरामद

Tue, 22 Jun 2021 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। शहर कोतवाली पुलिस ने गोंडा जिले के निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी आईटी व एमबीए डिग्रीधारक है। लेकिन मार्फीन की लत लगने के बाद उसने बाइक चोरी कर बेचने का काम शुरू कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की 26 बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन

आरोपी के पास से सौ ग्राम मार्फीन भी बरामद हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजा गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

एएसपी उत्तरी डॉ. अवधेश सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में हुई पत्रकार वार्ता में बताया कि शहर कोतवाल पंकज सिंह की टीम द्वारा एक शातिर ऑटोलिफ्टर चंदन प्रसाद पाठक निवासी ग्राम गुदगुदियापुर थाना कौड़िया जिला गोंडा को रविवार की रात जैदपुर अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे चोरी की एक बाइक व सौ ग्राम मार्फीन बरामद की। इसके बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर चोरी की 25 और बाइकें बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि आरोपी गोंडा जिले का रहने वाला है और बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है। इसने बीएससी (आईटी)-2008, व एमबीए-2013 में किया है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ पर बताया कि वह लुधियाना (पंजाब) में रेडबुल कम्पनी में एरिया सेल्स मैनेजर और हिन्दुस्तान लीवर एवं डीएस ग्रुप कम्पनियों में काम कर चुका है। अब लुधियाना में स्टॉल मशीन की रिपेरिंग का कार्य करता है। बताया कि इसे लुधियाना से मार्फीन के नशे की लत लग गयी।
इसी के कारण वह बाराबंकी के टिकरा से मार्फीन लेने के लिए आता था। बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या आदि जिलों में वह मास्टर चाबी लगाकर बाइकों के लॉक खोल कर चोरी कर लेता था। बाइक को चोरी करने के बाद टिकरा जाता था और वहां से मार्फीन खरीदकर वापस अपने घर गोंडा चला जाता था। इस तरह इसके द्वारा 26 बाइकें चोरी की गईं। इन बाइकों को ग्राम नेवलापुर थाना विशेषरगंज जिला बहराइच में ले जाकर लोगों को पुलिस नीलामी की गाड़ी बताता था और बाइक की वास्तविक कीमत बताकर लोगों से 5-6 हजार रुपये ले लेता।

शेष रकम बाइक ट्रांसफर होने पर लेने के लिए कहता था। क्योंकि ग्राम नेवलापुर के कई लोग लुधियाना में काम करते हैं जो उसके परिचित थे और जिसके कारण नेवलापुर गांव में भी आना जाना था जहां लोग उसे जानते थे। इससे आसानी से बाइक खरीद लेते थे। बाराबंकी शहर क्षेत्र में हुई कई बाइक की चोरी की घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज में पहने हुए जूते से भी इसकी पहचान की गयी है। पुलिस इसके अन्य साथियों के बारे में भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed