{"_id":"60cb99c58ebc3e29e05e40d7","slug":"crime-barabanki-news-lko5829366141","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से लौट रही युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से लौट रही युवती से छेड़छाड़
विज्ञापन
जंहागीराबाद (बाराबंकी)। खेत से लौट रही एक युवती को दो मनचलों ने सरेराह छेड़छाड़ करते हुए हाथ पकड़कर आगे बढ़ने से रोक लिया। इस पर पीड़िता ने मौके से किसी तरह भाग कर अपनी इज्जत बचा ली। मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।
मामला थाना जंहागीराबाद इलाके के एक गांव का है। दोनो आरोपी में एक पूर्व प्रधान का बेटा है। पीड़िता के मुताबिक, बुधवार को दोपहर वह अपने खेत से लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही दो लड़कों ने अश्लील कमेंट किया। कुछ न बोलने पर दोबारा गंदी बातें कहीं।
इस पर भी पीड़िता खामोश रही तो युवकों ने उसका हाथ पकड़ लिया। इससे डरी सहमी युवती किसी तरह मनचलों के चंगुल भाग निकली व गांव आकर अपने साथ हुई घटना को बताया। घटना सार्वजनिक हुई तो मनचलों ने यह कहकर धमकाना शुरू कर दिया कि थाने से कुछ नहीं कर पाओगे।
विज्ञापन
इस संबंध में पीड़ित परिवार ने बताया कि 16 और 17 जून को दो तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। बताया कि सुलह के लिए दबाव बनाया जा रहा है। थानाध्यक्ष दर्शन यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)