{"_id":"605f7b778ebc3ee65270025c","slug":"crime-barabanki-news-lko5717280104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध प्लॉटिंग करने वाले 75 भूमाफिया पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध प्लॉटिंग करने वाले 75 भूमाफिया पर दर्ज होगा केस
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला पंचायत व नवाबगंज तहसील की राजस्व की संयुक्त टीम ने शहर के आसपास की अवैध प्लॉटिंग चिन्हित की। इसके बाद 75 बिल्डरों पर केस दर्ज कराने की संस्तुति कर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है। प्रशासक नियुक्त होने के बाद जिला पंचायत की इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
राजधानी से सटे बाराबंकी में देवा-चिनहट, बाराबंकी-देवा, बाराबंकी-सतरिख, बाराबंकी-सफदरगंज मार्ग पर अवैध प्लॉटिंग्स का जाल फैला हुआ है। कृषि योग्य भूमि पर जिला पंचायत से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना भूमाफिया अवैध प्लॉटिंग कर महंगे दामों पर प्लॉट बेच रहे हैं। इसको लेकर शासन के आदेश पर जिला पंचायत के जेई व राजस्व विभाग के लेखपाल की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर ऐसी प्लॉटिंग चिन्हित की।
जिसमें देवा के कोनागांव में आरपी कांस्ट्रक्शन, आरपी ग्रीन प्रा.लि. व आरपी ग्रीन होटल एवं प्रापर्टीज प्रा.लि. के राजप्रताप सिंह की अवैध प्लॉटिंग, आदि शक्ति इंफ्रा इंडिया के दुर्गेश कुमार समेत 75 बिल्डरों पर एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने की है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग करने वाले 75 बिल्डरों पर केस दर्ज कराने की संस्तुति रिपोर्ट एसडीएम सदर को दे दी गई है।