फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

धोखाधड़ी कर ट्रक का क्लेम लेने का प्रयास, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Dec 2020 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। इंश्योरेंश कंपनी से धोखाधड़ी कर क्लेम लेने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को सुबेहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक ट्रक मालिक शामिल है जिसने अपना ट्रक चोरी होना बताकर ये साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से उक्त ट्रक भी बरामद किया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बुधवार को पुलिस लाइंस में पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना सुबेहा पुलिस ने तुलसीराम तिवारी उर्फ बबलू (ट्रक मालिक) निवासी ग्राम शरीफाबाद, राजीव कुमार उर्फ राजू तिवारी (ट्रक मालिक का भतीजा) व ड्राइवर कालीराम मौर्या निवासी ब्रह्मनान वार्ड, हैदरगढ़ को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि तुलसीराम ने बीते 21 दिसंबर को सुबेहा थाने में ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच में पुलिस टीम द्वारा पाया गया कि वादी की भूमिका कुछ संदिग्ध है।
विज्ञापन

तुलसीराम अपने भतीजे राजीव और ड्राइवर कालीराम का भी कुछ पता नहीं बता पा रहा था। भतीजे राजीव के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह अपनी ससुराल थाना रामसनेहीघाट के नरायनपुर बड़ेला गया है। पुलिस जांच करने वहां गई तो पता चला कि राजीव वहां नहीं गया था। इस बीच तुुलसीराम लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। चोरी गया उसका ट्रक लखनऊ में खड़ा होने का पता चलने पर पुलिस वहां गई। मगर तब तक तुलसीराम ने भतीजे व चालक की मदद से ट्रक वहां से हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बुधवार सुबह ओहरामऊ सिक्स लेन अंडरपास के समीप से पुलिस ने ट्रक बरामद कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि तुलसीराम के पास तीन ट्रक थे। इनमें से एक ट्रक कुछ दिन पूर्व उसने ग्वालियर जाकर कटवा दिया था। इसके बाद दूसरा ट्रक चोरी दिखाकर उस पर कटवाए गए ट्रक का नंबर डाल दिया था। इस तरह एक ट्रक चोरी होने का क्लेम लेने की तैयारी थी। बाद में कटवाए गए ट्रक का भी इंश्योरेंस क्लेम लेने की तैयारी थी। मगर पुलिस की सक्रियता से साजिश नाकाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed