फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   cricket match

वारसी और देवा क्रिकेट क्लब ने जीते मैच

Tue, 02 Feb 2021 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
cricket match
देवा (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम सलारपुर में सलारपुर क्रिकेट प्रीमियम लीग 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नवीन चंद्र व दीपक सिंह ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल से मनुष्य स्वस्थ रहता है तथा वर्तमान समय में खेलों के प्रति युवाओं का आकर्षण अक्सर दूरगामी परिणाम देता है। तमाम युवा खेलों को अपना कॅरिअर बना रहे हैं। क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल का ग्रामीण क्षेत्रों में फलना फूलना भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन 8 ओवर के दो मैच खेले गए। पहला मैच वारसी क्लब देवा व जसनवारा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वारसी क्लब देवा की टीम ने 8 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। जवाब में जसनवारा की टीम मात्र 62 रन पर सिमट गई और 46 रनों से मैच हार गई।
विज्ञापन

दूसरा मैच अकटहिया व देवा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुये अकटहिया की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाये। जवाब में देवा क्रिकेट क्लब ने 4 विकेट खोकर 7:1 ओवर में 77 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस मौके पर दीपराज सिंह शान बहादुर सिंह, आयुष सिंह, सत्यम, अम्बिकेष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed