फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   cricket

अंकुर की घातक गेंदबाजी से मेरठ फाइनल में

Sat, 29 Feb 2020 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
cricket
बाराबंकी। चौधरी आसिफ अली मेमोरियल प्राइज मनी ऑल इंडिया क्रिकेट लीग के प्रथम सेमीफाइनल में शुक्रवार को मेरठ क्रिकेट ऐसोसिएशन ने गाजियाबाद क्रिकेट टीम को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। उसका मुकाबला शनिवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। पांच विकेट झटक कर गाजियाबाद की टीम को मात्र 139 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाने वाले गेंदबाज अंकुर चौहान ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने गये।
विज्ञापन

स्थानीय केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेली जा रही क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल में गाजियाबाद की टीम के कप्तान तुषार त्यागी ने टॉस जीता। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेरठ के तेज गेंदबाज चौधरी ने मैच की चौथी गेंद पर ही कप्तान को हरदीप के हाथों कैच कराकर गाजियाबाद टीम को अचंभे में डाल दिया।
विज्ञापन

अनुभवी स्वास्तिक चिकारा 17 और अनमोल त्यागी 19 रन भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। मध्य क्रम में साहिल सिंह ने 30 रनों का योगदान किया। बाकी के बल्लेबाज मेरठ के स्पिनर अंकुर चौहान का सामना करने में विफल रहे। गाजियाबाद की टीम मात्र 33 ओवरों में 139 रनों पर ढेर हो गई। अंकुर चौहान ने आठ ओवरों में 31 रन देकर पांच विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धूप के बाद दूसरी पारी बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रही। विकेट पर मेरठ के प्रारंभिक बल्लेबाज शिवम बंसल 36 और मध्यक्रम के रितुराज ने 30 रन नाबाद बनाकर अपनी टीम को पांच विकेट गवां कर आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

इस जीत के साथ मेरठ की टीम ने फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। जहां उसका मुकाबला शनिवार को यूपीसीए और दिल्ली के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। मुख्य अतिथि सुजीत चतुर्वेदी ने मेरठ के गेंदबाज अंकुर चौहन को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed