फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   court

वेद अध्यक्ष तो शिव प्रकाश बने तहसीलबार के महामंत्री

Thu, 30 Dec 2021 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
court
महादेवा (बाराबंकी)। रामनगर तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बुधवार को हुआ। जिसमें वेदप्रकाश अध्यक्ष तो शिव प्रकाश महामंत्री बने। चुनाव परिणाम आने के बाद अधिवक्ताओं ने विजेता पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बीच बुधवार की सुबह 10 बजे से तहसील बार एसोसिएशन का मतदान शुरू हुआ। इसमें तहसील के 115 अधिवक्ताओं में से 111 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद अपराह्न तीन बजे शुरू हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वेद प्रकाश श्रीवास्तव को 62 व अनिल दीक्षित को 49 मत मिले।
विज्ञापन

इस चुनाव में वेद प्रकाश ने 13 मतों जीत दर्ज की। वहीं महामंत्री पद पर शिव प्रकाश अवस्थी को 64, सुरेश कुमार त्रिपाठी को 41 व अंगद प्रसाद शुक्ल को 6 मत मिले। इस पद पर शिव प्रकाश 23 मतों से विजयी हुए। जीत की घोषणा के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने जोश के साथ तहसील बार के निर्वाचित पदाधिकारियों को स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राकेश कांत मिश्र, सदस्य गौरीशंकर तिवारी, रामकुमार सोनी, मानिक चंद्र यादव व सुनील कुमार सिंह ने शांतिपूर्ण चुनाव पर सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed