{"_id":"60d0e6d18ebc3e2cd2047fbb","slug":"court-barabanki-news-lko583544936","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील के वेशभूषा में कोर्ट में किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील के वेशभूषा में कोर्ट में किया समर्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। तेरह दिन पहले असंद्रा इलाके में हुए संगीता हत्याकांड के बाद पुलिस पर हमले के आरोपी पति ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया है। जबकि उसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार न्यायालय के आसपास नजर बनाए हुए थी। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर वकील की वेशभूषा में न्यायालय में पहुंचा और पुलिस हाथ मलती रह गई। हालांकि अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
असंद्रा थाना क्षेत्र में बीते नौ जून की रात कोठी थाना क्षेत्र के अरुई गांव निवासी दामोदर अपनी पत्नी संगीता के साथ बाराबंकी से घर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने उसकी पत्नी संगीत की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद मृतका के पति दामोदर के भाई विशाल ने असंद्रा थाने में गांव के ही सोनू वर्मा, महेंद्र कुमार वर्मा, रंजीत वर्मा समेत चार लोगों पर केेस दर्ज कराया था। मामला संदिग्ध होने पर घटना की रात को ही संगीता के पति दामोदर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
इसके बाद 9 जून को शव के गांव आने पर ग्रामीणों ने सिद्धौर-कैसरगंज मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों की मांग थी कि जब तक दामोदर को रिहा नहीं किया जाता तब तक हम लोग यहां से नहीं हटेंगे। देर शाम पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मृतका संगीता के पति दामोदर को धरनास्थल पर लाया गया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
इसी का फायदा उठा दामोदर मौके से फरार हो गया। उसके बाद से पुलिस लगातार दामोदर को ढूंढ रही थी। लेकिन वह पकड़ से दूर रहा। लेकिन शातिर दामोदर सोमवार को पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए वकील की वेशभूषा में हाथ में फाइल लेकर करीब दो बजे पांच वकीलों के बीच एसीजेएम न्यायालय में पहुंचकर समर्पण कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।