फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Couple arrested for cyber fraud of Rs 8.5 lakh

Barabanki News: 8.5 लाख की साइबर ठगी, दंपती हिरासत में

Wed, 24 Sep 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 24 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested for cyber fraud of Rs 8.5 lakh
बाराबंकी। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के व्यापारी से 8.5 लाख रुपये की साइबर ठगी में बाराबंकी के दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मध्य प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को बाराबंकी पहुंचकर दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ के साथ 4.5 लाख रुपये भी बरामद किए। पूछताछ में पता लगा कि युवक ने साइबर ठगों से एक प्रतिशत धनराशि लेने के लिए पत्नी के खाते का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

होशंगाबाद के सेमरी हरचंद निवासी हरीश महेश्वरी गल्ला व्यापारी है। उनका खाता श्री लक्ष्मी एग्रो ट्रेड बिल के नाम से आईसीआईसीआई बैंक में है। 22 सितंबर की सुबह उन्हें फोन कॉल आया। बात करने वाले ने खुद को दिल्ली उपभोक्ता फोरम का सदस्य बताया और एक लिंक भेजा। लिंक खोलते ही व्यापारी के खाते से पहले पांच लाख और कुछ देर बाद 3.5 लाख रुपये कट गए। पीड़ित ने तत्काल बैंक जाकर खाता बंद कराया और साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज की। मध्य प्रदेश पुलिस ने जांच में पाया कि रकम बाराबंकी शहर में बैंक ऑफ इंडिया की मिश्रा मार्केट शाखा में नेहा सिंह के खाते में ट्रांसफर हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस बाराबंकी पहुंच गई। पूछताछ में नेहा व उनके पति संदीप सिंह ने बताया कि 3.5 लाख रुपये उसने ठग के बताए एक अन्य खाते में ट्रांसफर किए, 50 हजार रुपये एटीएम से निकाले और 4.5 लाख रुपये निकालने की कोशिश की गई। साइबर टीम ने समय रहते 4.5 लाख रुपये बरामद भी लिए। जांच में खुलासा हुआ कि नेहा के पति संदीप का संपर्क टेलीग्राम एप से एक साइबर ठग से हुआ था। ठग ने खाते का इस्तेमाल करने पर एक प्रतिशत कमीशन देने का लालच दिया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed