{"_id":"601af3328ebc3e49f53fbbba","slug":"corona-vaccine-barabanki-news-lko5630540130","type":"story","status":"publish","title_hn":"3700 स्वास्थ्य कर्मियों को आज लगेगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3700 स्वास्थ्य कर्मियों को आज लगेगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। चौथे चरण का टीकाकरण बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। इस दिन जिले के 37 सौ स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए जिले भर में 31 बूथ बनाए गए हैं और इन केंद्रों पर 186 कर्मियों की ड्यूटी लगाते हुए सभी केंद्रों पर नजर रखने के लिए एक-एक नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। यह टीकाकरण चार और पांच फरवरी लगातार दो दिन होगा।
कोरोना वायरस के खात्मे के लिए चौथे चरण का टीकाकरण अभियान बृहस्पतिवार को जिले के 31 बूथ पर होगा। इन केंद्रों के माध्यम से जिले के 37 सौ स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें उन स्वास्थ्य कर्मियों को भी शामिल किया गया है जो पिछले तीन चरणों में किन्हीं कारणों टीकाकरण कराने से वंचित रह गए थे। इस चरण में इन स्वास्थ्य कर्मियों को भी शामिल किया गया है।
विभाग का दावा है कि इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कार्य में 186 प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर नोडल अधिकारियों को तैनात किया गया है जो टीकाकरण की हर गतिविधि पर पूरी नजर रखेंगे। यदि कहीं पर किसी प्रकार की कोई दिक्कते होती है तो इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दिए जाने के निर्देश सभी नोडल अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
इन अस्पतालों के बनाया गया टीकाकरण केंद्र
जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, रामसनेहीघाट, हिंद अस्पताल, मेयो अस्पताल, सीएचसी सतरिख, हैैदरगढ़, त्रिवेदीगंज, सिद्धौर, जाटा बरौली, बड़ागांव, दरियाबाद, सिरौलीगौसपुर, देवा, निंदूरा, रामनगर, फतेहपुर, सूरतगंज, टिकैतनगर आदि को टीकाकरण केंद्र बनाते हुए यहां पर 31 बूथ बनाए गए हैं।
चौथे चरण का टीकाकरण अभियान बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। जो स्वास्थ्य कर्मी रह गए हैं उन्हें कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती करते हुुए जवाबदेही तय कर दी गई है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ