फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona

दो मासूम समेत 118 और मिले कोरोना पाजिटिव

Fri, 21 Aug 2020 03:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
corona
बाराबंकी। जिले में कोरोना के संक्रमण पर रोक नहीं लग पा रही है। इसकी चपेट में मासूम भी आने लगे हैं। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में दो मासूम समेत 118 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मासूमों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पॉजिटिव पाए जाने वालों में टीबी क्लीनिक और लखपेड़ाबाग स्थित एक नर्सिंग होम का कर्मचारी भी संक्रमण की चपेट में आया गया है। इसके बाद क्लीनिक व अस्पताल को बंद कर सैनिटाइजेशन का कराया जा रहा है। सैनिटाइजेशन कराने के लिए शुक्रवार को रामसनेहीघाट तहसील भी बंद रहेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले मासूमों में एक शहर की लक्ष्मणपुरी कालोनी और दूसरा होलपुर गांव का हैं। इनकी उम्र क्रमश: दो और तीन वर्ष है। माना जा रहा है कि मासूमों को उनके परिवारीजनों से संक्रमण हुआ। इसके अलावा टीबी क्लीनिक का एक कर्मचारी, शहर के लखपेड़ाबाग स्थित नर्सिंग होम का एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। डीएम आवास के पास स्थित एक क्लीनिक की महिला कर्मी भी संक्रमण की चपेट में आ गई है। वहीं हिंद अस्पताल की ओपीडी के दो मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएचसी जाटा बरौली के तीन और सीएचसी सिद्वौर के दो कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

हैदरगढ़ क्षेत्र के होलपुर चौबीसी गांव में सबसे ज्यादा 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रामनगर कस्बे में तीन, बारिनबाग में तीन, रसौली में दो, राजकीय संप्रेक्षण गृह में एक, लखपेड़ाबाग में चार, कोडरी में दो, आवास विकास कॉलोनी में दो, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में चार, मयूर विहार कॉलोनी में एक, महुआरीपुरवा में एक, आजादनगर में एक, जलालपुर में एक, करपिया में एक, मसौली में एक, मदनपुर में एक, हैदरगढ़ के गायत्री प्रोजेक्ट में तीन, कटरा में एक, पतंग वाली गली में एक, सूर्यपुर खपरैला में एक, सुबेहा में एक, सुरसंडा में एक, चन्द्र सिहाली में एक, जलालपुर में एक, बालविहार कॉलोनी में एक, सत्यप्रेमीनगर में एक, कोटवा इनायतपुर में एक, बिजौली त्रिवेदीगंज में एक समेत 118 लोग कोरोना र्पाजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ज्यादातर को उपचार के लिए होम आईसोलेशन में रखा गया है। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed