फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona

97 लोग कराए गए क्वारंटीन

Fri, 15 May 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
corona
बाराबंकी। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण नियंत्रित नहीं हो पा रहा है। पॉजिटिव केस मिलने के बाद कई इलाके हॉटस्पॉट घोषित कर दिए गए हैं। गुरुवार देर रात 12 कोरोना पॉजिटिव लोगों को सफेदाबाद के चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवारीजनों के साथ संपर्क में आने वाले 97 लोगों को विद्यालयों में क्वारंटीन कराया गया है। हॉटस्पॉट क्षेत्र की सीमाओं को सील कर पुलिस का कड़ा पहरा बिठा दिया गया है। इन इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी शुरू कराने की तैयारी चल रही है। कोरोना के सबसे ज्यादा संक्रमित रामसनेहीघाट क्षेत्र में मिलने पर शुक्रवार को डीएम व एसपी ने वहां का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों संख्या 21 हो गई है।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट क्षेत्र के सिन्नी संडवा गांव में दो सगे भाई गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों भाई 11 मई को अहमदाबाद से लौटे थे। गांव के ही विद्यालय में क्वारंटीन कराए गए दोनों भाइयों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद गुरुवार रात उन्हें सफेदाबाद के चन्द्रा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ दोनों परिवारीजनों व संपर्क में आने वाले 15 लोगों को गांव के विद्यालय में क्वारंटीन करा दिया गया है। क्षेत्र के छोटी छंदवल का एक युवक 11 मई को गुजरात से आया था। वह भी पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसके परिवार के 13 लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। रामसनेहीघाट क्षेत्र के नरायनपुर में भी दो लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। ये लोग गुजरात से 11 मई को आए थे। जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद दोनों को चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के 13 लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। एसडीएम राजीव शुक्ला ने बताया कि तीनों गांवों को सील कराने के साथ प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं सिद्वौर क्षेत्र में भी तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सरायमांदू गांव के दो सगे भाई 11 मई को महाराष्ट्र से वापस आए थे। दोनों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद गांव को सील कराते हुए परिवार के 12 लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। इसी क्षेत्र के दुरौंधा गांव का एक युवक भी 11 मई को महाराष्ट्र से लौटा था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के 20 लोगों को गांव के विद्यालय में क्वारंटीन कराया गया है। एसडीएम योगेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव को सील कराते हुए होम डिलीवरी की तैयारियां शुरू कर दी गई है। देवा के पींड गांव का एक युवक 11 मई को मुंबई से आया था। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराने के साथ गांव को सील कराया गया। परिवार के 10 लोगों को गांव के विद्यालय में क्वारंटीन कराया गया है। वहीं जैदपुर के मोहल्ला मुक्खिन का एक युवक कोरोना संक्रमित पाए जाने पर कस्बे को सील कराते हुए परिवार के 16 लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। एसडीएम सदर अभय पांडेय ने बताया कि इलाके को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर निंदूरा क्षेत्र के मौलाबाद गांव के रहने वाले दो सगे भाई भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों युवक 11 मई को मुंबई से लौटे थे। उनके परिवार के आठ सदस्यों को क्वारंटीन कराया गया है। एसडीएम फतेहपुर पंकज सिंह ने बताया कि गांव को सील कराने के साथ जरूरी सामान की होम डिलीवरी की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed