{"_id":"5ebad13d8ebc3e906e128487","slug":"corona-barabanki-news-lko521314141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकमित के संपर्क में आए 16 और कराए गए क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकमित के संपर्क में आए 16 और कराए गए क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए 16 और लोगों को मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर क्वारंटीन कराया गया है।
हैदरगढ़ इलाके में रविवार को चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने कस्बा सहित तीन स्थानों को हॉटस्पाट घोषित कर दिया था। तीनों इलाकों की सीमाओं को सील कर निगरानी की जा रही है। कोरोना संक्रमित एक युवक के संपर्क में आने वाले रोहनामीरापुर के 16 लोगों को सोमवार रात अलग-अलग स्थानों पर क्वारंटीन कराया गया है। एसडीएम योगेंद्र कुमार ने बताया तीनों हॉटस्पाट से 44 लोगों को अब तक क्वारंटीन किया गया है। ठाकुरद्वारा में जांच व आरोग्य सेतु एप लोड कराने के लिए 22 टीमें, मरुई में छह व रोहनामीरापुर में 16 टीमें लगाई गई हैँ। अग्निशमन दस्ता पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज करने में लगा है। लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। हैदरगढ़ के ईओ ने बताया कि नौ वार्डो में मंगलवार को दो-दो लोगों को लगाकर दूध, सब्जी आदि की आपूर्ति कराई गई है। हॉटस्पॉट मरुई के ग्राम प्रधान संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को टीम ने गांव में सैनिटाइज किया।
उधर डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने पुलिस कप्तान के साथ जहांगीराबाद क्षेत्र के कोरोना संक्रमित युवक के गांव नयापुरवा पहुंच कर हॉटस्पॉट इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान आपूर्ति निरीक्षक इमरान मंजूर को कोटेदारों के माध्यम से डोर टू डोर अनाज पहुंचाने के निर्देश दिए। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की हिदायत दी। एसपी ने जहांगीराबाद थानाध्यक्ष केके मिश्रा को लॉकडाउन का पूरी तरह से अनुपालन कराने के आदेश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।