फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Contested the election, but the candidate forgot to give the details of the expenditure

Barabanki News: चुनाव लड़ा, पर खर्च का ब्योरा देना भूले प्रत्याशी

Mon, 07 Aug 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 07 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Contested the election, but the candidate forgot to give the details of the expenditure
बाराबंकी। निकाय चुनाव का परिणाम आए 83 दिन बीत चुके हैं, लेकिन प्रत्याशी चुनाव में आए खर्च का लेखा-जोखा अब तक नहीं दे पाए हैं। कई निकायों में तो एक भी प्रत्याशी ने अपने खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। अब सिर्फ एक सप्ताह बाकी है। अगर समय रहते प्रत्याशी चुनावी खर्च की जानकारी नहीं देते हैं तो उनकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन



निकाय चुनाव में नगर पालिका नवाबगंज से अध्यक्ष पद के आठ एवं सभासद के 29 पदों के लिए 186 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इसी तरह 13 नगर पंचायतों से अध्यक्ष पद पर 113 एवं नगर पंचायत सदस्य पद पर 881 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित हुआ था, जिसके 90 दिनों के भीतर प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्योरा जमा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए अलग-अलग निकायों में वित्त लेखा अधिकारियों को नामित किया गया था।
विज्ञापन



समय सीमा समाप्त होने में अब सिर्फ एक सप्ताह बाकी है, लेकिन प्रत्याशी खर्च का लेखा-जोखा देने में रुचि नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि जैदपुर, रामसनेहीघाट, सिद्धौर, सुबेहा, बेलहरा से अभी अध्यक्ष व सभासद के किसी प्रत्याशी ने खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। नगर पालिका नवाबगंज से चुनाव लड़ने वाले 194 प्रत्याशियों में से सिर्फ 25 प्रत्याशियों ने ही खर्च संबंधी दस्तावेज दाखिल किए हैं। सतरिख से 14, दरियाबाद से दो, हैदरगढ़ से तीन, फतेहपुर व रामनगर से चार प्रत्याशियों ने व्यय लेखा रजिस्टर जमा किए हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जो प्रत्याशी अपना व्यय रजिस्टर जमा नहीं करेंगे तो उनकी जमानत जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed