फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Construction of two new police stations stuck despite budget and post

Barabanki News: बजट व पद के बाद भी अटका दो नए थानों का निर्माण

Fri, 11 Apr 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 11 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Construction of two new police stations stuck despite budget and post
बाराबंकी। सूरतगंज व माती में नए पुलिस थानों का संचालन शुरू किए जाने की कवायद बीते तीन साल से चल रही है। दो साल पहले ही शासन ने नए थाना भवनों के निर्माण के लिए न केवल बजट राशि जारी कर दी थी वरन 34-34 पुलिसकर्मियों के पद भी सृजित कर दिए थे। इसके बावजूद कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों की लापरवाही कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में बाधक बनी है। दो साल बीत जाने के बाद भी इन दोनों थाना क्षेत्रों के लिए चिह्नित जमीन पर निर्माण के नाम पर एक ईंट तक नहीं लग सकी है।
विज्ञापन

जिले में महिला व साइबर समेत मिलाकर 24 थाने हैं। आबादी व घटनाएं बढ़ने के साथ ही नए थानों की स्थापना की जरूरत भी करीब 10 साल पहले शुरू हुई थी। तीन साल पहले सर्वे के बाद रामनगर क्षेत्र के सूरतगंज व देवा की माती पुलिस चौकी को थाना बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली थी। मोहम्मदपुर व रामनगर के 86 गांव मिलाकर सूरतगंज जबकि शहर कोतवाली व देवा के 49 गांवों को मिलाकर माती थाने की स्थापना के लिए दो साल पहले 7.50-7.50 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन




शासन ने दोनों थाने के लिए एक-एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, नौ मुख्य सिपाही, 15 सिपाही, दो कंप्यूटर ऑपरेटर, दो चालक, तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के कुल 68 पद भी सृजित कर रखे हैं। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि माती में थाने के भवन का निर्माण राजकीय निर्माण निगम व सूरतगंज में यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड से कराया जाना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



11 और जगहों पर थानों की है मांग

शहरी क्षेत्र में एक लाख आबादी पर तो देहात में 14 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर एक थाना होना चाहिए। तीन साल पहले बंकी, त्रिलोकपुर, बुढ़वल, सिद्धौर, सआदतगंज, माती, हरख, केवाड़ी, सूरतगंज, हथौंदा और औधोगिक क्षेत्र उमरा के नाम से नए थानों का प्रस्ताव तैयार किया गया था। लेकिन माती व सूरतगंज में मंजूरी मिलने के बाद भी भवन निर्माण में बरती जा रही लापरवाही नए थानों की मांग पर ग्रहण लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed