फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   construction

घटिया सामग्री से बन रहे नाला निर्माण को एसडीएम ने रोका

Tue, 21 Dec 2021 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
construction
दरियाबाद (बाराबंकी)। कस्बे में लाखों की लागत से बन रहे नाला निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने पर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से कार्य रोककर निर्माण सामग्री को जांच के लिए भेजा है। एसडीएम की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

दरियाबाद ब्लॉक के पास से नहर तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। इसमें जेई व नगर पंचायत प्रशासन की साठगांठ से मानक से समझौता हो रहा है। गुणवत्ता दोयम दर्जे की है। नाला निर्माण में बालू के बराबर ही मौरंग प्रयोग में लाई जा रही है। जबकि ईंटें भी घटिया मानक की हैं।
विज्ञापन

निर्माणाधीन नाला काम पूरा होने से पहले ही एक स्थान पर दरक चुका है। नाला निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का मामला तूल पकड़ने पर सोमवार को एसडीएम रामसनेहीघाट विजय त्रिवेदी ने मौके पर पहुंचे और गुणवत्ता की जांच की। इसे लेकर हड़कंप मचा रहा। इस दौरान ईओ शालिनी त्रिपाठी व अधिशाषी अभियंता भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला निर्माण में प्रयोग हो रहीं ईंटें, मसाले की गुणवत्ता में कमी मिलने पर एसडीएम ने तत्काल काम रुकवाकर निर्माण सामग्री का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा है। एसडीएम विजय त्रिवेदी ने बताया कि ईंट व मसाले के गुणवत्ता में कमी दिखाई पड़ी है। इस लिए सैंपल जांच के लिए भेज गया है। सैंपल मानक विपरीत होने पर भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed