फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Constable accused of killing woman constable gets bail

Barabanki News: महिला सिपाही की हत्या के आरोपी कांस्टेबल को जमानत

Sun, 31 May 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 31 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Constable accused of killing woman constable gets bail
बाराबंकी। मसौली में बहुचर्चित महिला सिपाही विमलेश पाल की हत्या के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने आरोपी कांस्टेबल इंद्रेश मौर्य को जमानत दे दी है। अदालत ने सुनवाई के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस अभिलेखों में दर्ज तथ्यों के बीच प्रथम दृष्टया विरोधाभास पाए जाने पर मामले को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

मामला जुलाई 2025 का है। सुल्तानपुर जिले की मूल निवासी विमलेश पाल सुबेहा थाने में तैनात थीं। उनकी ड्यूृटी रामनगर के महादेवा मेले में लगाई गई थी। 30 जुलाई 2025 को मसौली थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे झाड़ियों में विमलेश का शव बरामद होने के बाद उसके भाई की तहरीर पर कांस्टेबल इंद्रेश मौर्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

तब से आरोपी न्यायिक हिरासत में था। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत के समक्ष तर्क रखा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला सिपाही की मृत्यु पोस्टमार्टम से तीन से चार दिन पूर्व हुई थी। चूंकि पोस्टमार्टम 30 जुलाई को किया गया था, इसलिए मृत्यु की संभावित तिथि 26 या 27 जुलाई के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विपरीत, अदालत के निर्देश पर प्रस्तुत पुलिस की जनरल डायरी (जीडी) में महिला सिपाही की 27, 28 और 29 जुलाई को ड्यूटी पर उपस्थिति दर्ज पाई गई। रिकॉर्ड में संबंधित प्रविष्टियों के साथ हस्ताक्षर भी मौजूद बताए गए हैं। आरोपी के अधिवक्ता फारूक अय्यूब ने दलील दी कि यदि महिला सिपाही इन तिथियों में ड्यूटी कर रही थी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्शाया गया मृत्यु का समय अभियोजन पक्ष की कहानी पर सवाल खड़ा करता है।

न्यायमूर्ति मनीष कुमार ने अपने आदेश में कहा कि उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि महिला सिपाही 27, 28 और 29 जुलाई को ड्यूटी पर थी, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मृत्यु तीन से चार दिन पूर्व होने की ओर संकेत करती है।
ऐसे में मामले के तथ्य, मृत्यु के समय तथा शव की पहचान से जुड़े पहलुओं पर विचारण के दौरान गहन परीक्षण की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed