{"_id":"68ffbed3a6d675a0780b7794","slug":"colleges-return-to-normal-after-the-holidays-with-students-preparing-for-midterm-exams-barabanki-news-c-315-1-brp1005-150568-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अवकाश के बाद कॉलेजों में लौटी रौनक, मिडटर्म परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अवकाश के बाद कॉलेजों में लौटी रौनक, मिडटर्म परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थी
Tue, 28 Oct 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। दीपोत्सव के बाद सोमवार को जिले के महाविद्यालयों में फिर से रौनक लौट आई। अवकाश के बाद कॉलेज खुलने पर परिसर में चहल-पहल देखने को मिली। विद्यार्थियों की भीड़ कक्षाओं की ओर उमड़ी तो परिसर जीवंत हो उठा। मिडटर्म परीक्षा की तैयारियों को लेकर छात्र-छात्राएं विशेष उत्साह से कॉलेज पहुंचे।
जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ नजर आई। प्राचार्य की देखरेख में नियमित कक्षाएं संचालित की गईं। शिक्षकों ने कोर्स का रिवीजन शुरू कराया ताकि विद्यार्थी परीक्षा के लिए तैयार हो सकें। अंग्रेजी विभाग की शिक्षिका ज्योति गुप्ता ने विद्यार्थियों से सवाल-जवाब के माध्यम से पाठ का पुनरावलोकन कराया। इस दौरान छात्रों ने विषय से जुड़े सवाल पूछे और शिक्षिका ने विस्तारपूर्वक समाधान दिए। परीक्षा में समय प्रबंधन और व्याकरण की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
वहीं, संत कवि बाबा बैजनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी अवकाश के बाद छात्रों की उपस्थिति में वृद्धि देखी गई। कक्षाओं में शिक्षकों ने परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण विषयों की चर्चा की। छात्र-छात्राएं आपस में नोट्स साझा करते और आगामी मिडटर्म परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा करते दिखे।