फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   CM visits flood effected villages

बाढ़ पीड़ितों की बिना भेदभाव हो रही मदद : योगी

Fri, 24 Aug 2018 11:44 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Fri, 24 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
CM visits flood effected villages
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को बिना किसी भेदभाव के मदद की जा रही है। पहली बार पीड़ितों को इतनी राहत सामग्री दी जा रही है ताकि वह अपना और परिवार का ठीक से जीवनयापन कर सकें। बाढ़ पीड़ितों की मदद में सरकार और प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधि भी मेहनत कर रहे हैं। किंतु अभी भी जरूरत है ऐसी आपदाओं में समाज के लोग भी सहयोग में आगे आए। सरकार बाढ़ से निपटने के लिए स्थायी रास्ता निकालने के प्रयास में जुटी है।  

विज्ञापन



शुक्रवार को तेज बारिश के बीच सीएम योगी महादेवा स्थित आडिटोरियम में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा पिछले साल भी बाढ़ में आया था तब लोगों को सूखी ब्रेड दी जा रही थी। मैने इसमें बदलाव किया है और आज प्रत्येक बाढ़ ग्रस्त परिवार को पूरा अनाज व अन्य सामान के साथ बरसाती भी दी जा रही है। इसके साथ ही बाढ़ से जिन लोगों के कच्चे मकान ध्वस्त हो जाते है उन्हें प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभी तक सर्पदंश से मौत पर कोई मदद नहीं मिलती थी लेकिन इसे आपदा में शामिल कर लिया गया है। अब पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की मदद दी जाएगी। बाढ़ इलाकों में राहत के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फ्लड पीएसी तैनात की गई है। इस दौरान सांसद प्रियंका सिंह रावत, विधायक बैजनाथ रावत, उपेंद्र सिंह रावत, साकेंद्र प्रताप वर्मा, शरद अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, हर्षित वर्मा, डीएम उदयभानु त्रिपाठी, डीआईजी ओंकार सिंह, एसपी वीपी श्रीवास्तव, एसडीएम सिरौलीगौसपुर अजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन सीडीओ अंजनी कुमार सिंह ने किया। इससे पहले सीएम ने बांसगांव, कमियार, एल्गिन चरसड़ी बांध, हेतमापुर के बाढ़पीड़ित गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed