फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   cm's visit

370 हटाकर पीएम मोदी ने अंबडेकर व मुखर्जी के सपनों को किया साकार: योगी

Wed, 16 Oct 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
cm's visit
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह ने साहसिक कदम उठाते हुए जम्मू कश्मीर में लगे अनुच्छेद 370 को हटाकर डॉ. आंबेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया है।
विज्ञापन

उन्होंने भीड़ से प्रश्न किया कि क्या आपको आतंकवाद पसंद है, जनता ने नहीं कह कर आतंकवाद का जोरदार प्रतिवाद किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, बसपा व सपा के परिवारवाद पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा ने किसी नेता के बेटे, भाई व पत्नी को टिकट नहीं दिया है बल्कि एक साधारण से कार्यकर्ता को टिकट दिया है, यहां परिवारवाद नहीं है। यह काम कांग्रेस, सपा व बसपा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी बुधवार को फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज सफदरगंज में जैदपुर विधानसभा के उपचुनाव के प्रत्याशी अंबरीष रावत के पक्ष में निकली विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। कहा कि वर्ष 2014 से 2019 तक सभी चुनावों में बाराबंकी की जनता ने भाजपा को जिताकर तय कर दिया है कि किसी भी हाल में विकास के पहिये को थमने नहीं देंगे।
2017 के विधानसभा चुनाव की तरह उपचुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जिताएं। जनसभा में जोश भरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में सौ दिन में साबित कर दिया कि उनकी कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है।
भाजपा सरकार का एक ही मात्र एजेंडा है- गांव, गरीब व दबे-कुचले का विकास हो और भ्रष्टाचार, आतंकवाद, अपराध का खात्मा हो जबकि राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध कर डॉ. भीमराव आंबेडकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के सपनों का अपमान किया है।
इस अपमान का बदला लेने को आप सभी विपक्षी दलों की जमानत जब्त कराने का काम करेंगे। 14 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने सरकारी योजनाओं के जरिये विकास की बात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि तिरंगे के सम्मान के लिए भाजपा को जिताना है।
कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने मंगलयान पर जब तिरंगा फहराया तब कांग्रेस नेता राहुल ने वैज्ञानिकों की खिल्लियां उड़ाकर उनका मजाक उड़ाया। सरदार पटेल की देश की सबसे बड़ी प्रतिमा बनाकर प्रधानमंत्री मोदी ने जो सम्मान दिया है, उस सम्मान को बरकरार रखने के लिए हम एकजुट हो भाजपा के उम्मीदवार को जिताएंगे।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नरायन शुक्ला के संचालन में हुई जनसभा को सांसद उपेंद्र सिंह रावत, विधायक रामनरेश रावत, रामचंद्र यादव, योगेश वर्मा, पूर्व विधायक सुंदर लाल दीक्षित, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह और जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed