{"_id":"601853118ebc3e31d1012ddb","slug":"cleanning-facility-close-barabanki-news-lko562716623","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन बंद होने से मोहल्ले की गलियों में भी सड़क किनारे कूड़ा एकत्र है। नगर पालिका परिषद नवाबगंज के पास करीब साढे़ तीन सौ सफाई कर्मचारियों की फौज है मगर शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
आउटर क्षेत्र के वार्डों की बात तो दूर नगर पालिका कार्यालय के दो सौ मीटर के दायरे में ही कई मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। शहर को साफ सुथरा रखने का नगर पालिका का दावा हवाहवाई साबित हो रहा है। शहर के 29 वार्डों में साफ सफाई के लिए 352 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जीआईसी मैदान व डीआईओएस कार्यालय के पास ही कूड़ा डंप है। लखपेड़ाबाग में सड़क किनारे खाली प्लॉट में कूड़ा जमा है। सत्यप्रेमी नगर स्थित भुइहारे बाबा मंदिर के पास कूड़े का ढेर लगा है और नालियां कूड़े से पटी हैं।
आजाद नगर में डंप कूड़ा सड़क तक फैला है। कूड़े के कारण इंटरलॉकिंग रोड ढंकती जा रही है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं हो रहा है। जिससे शहरवासियों को दिक्कत भी हो रही है और कूड़ा सड़क पर एकत्र हो रहा है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन बंद होने से खाली पड़े प्लॉटों में कूड़े के ढेर लग रहे हैं। नगर पालिका ने शहर को साफ सुथरा रखने के लिए सफाईकर्मियों की वार्डवार ड्यूटी लगाई है लेकिन उसके बाद भी शहर में फैला कूड़ा सफाई व्यवस्था की चुगली कर रहे हैं।
विज्ञापन
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन बंद हो गया है। मोहल्लों से कूड़ा उठाने के लिए हर वार्ड में दो अतिरिक्त सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वार्डवार नियमित सफाई और कूड़े की उठान कराई जा रही है। शहर को साफ सुथरा रखने का प्रयास किया जा रहा है।
-शशि श्रीवास्तव, अध्यक्ष, नगर पालिका