{"_id":"69c6e6d76628090136031a9d","slug":"class-10-students-body-found-hanging-barabanki-news-c-315-1-brp1006-162553-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फंदे से लटका मिला कक्षा दस के छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फंदे से लटका मिला कक्षा दस के छात्र का शव
Sat, 28 Mar 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के पंसारा हाता गांव में बृहस्पतिवार शाम सूफियान (16) का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के समय घर के सभी सदस्य एक रिश्तेदार को उमरा यात्रा के लिए विदा करने गए थे। अचानक हुई इस घटना से परिजन बदहवास हैं। पुलिस के अनुसार सूफियान के पिता अमजद सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। घर पर वह अपनी मां और दो भाई व एक बहन के साथ रहता था और सबसे छोटा था। परिजनों के मुताबिक, बीते दो वर्षों में वह दो बार सड़क हादसों में घायल हो चुका था और मानसिक हालत ठीक नहीं थी। मृतक के फूफा नसीम ने बताया कि बृहस्पतिवार को परिवार के लोग एक रिश्तेदार को उमरा यात्रा पर भेजने के लिए गए थे। जब वे वापस लौटे तो कमरे के अंदर चादर से बने फंदे पर सूफियान का शव लटका मिला। टिकैतनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हर माह 10 से 15 लोग दे रहे जान
जिले में आत्महत्या की घटनाएं चिंताजनक रूप से बढ़ती जा रही हैं। हर माह 10 से 15 लोग फंदे से लटककर जान दे रहे हैं। अधिकतर मामलों में अवसाद प्रमुख कारण के रूप में सामने आ रहा है। चिंता की बात यह है कि अब किशोर भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती का मानना है कि पारिवारिक संवाद की कमी, मानसिक तनाव, स्वास्थ्य समस्याएं और सामाजिक दबाव जैसे कारण युवाओं को इस कगार तक पहुंचा रहे हैं।