फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Chinhat - Deva road was closed for three hours

तीन घंटे ठप रहा चिनहट-देवा मार्ग

Tue, 02 Aug 2016 11:59 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Tue, 02 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chinhat - Deva road was closed for three hours
जाम - फोटो : अमर उजाला
अलीपुर चकहार के पास सोमवार को एक ट्रालर का पहिया गड्ढे में धंसने से चिनहट-देवा मार्ग करीब तीन घंटे तक ठप रहा। भीषण जाम से करीब दो किलोमीटर तक गाड़ियों की लाइन लग गई। जबरदस्त जाम के बावजूद भी माती पुलिस चौकी का कोई कर्मी एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में जब पुलिस पहुंची तो आवागमन बहाल करने में करीब दो घंटे लग गए।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मटियारी की तरफ से एक ट्रालर अलीपुर चकहार जा रहा था। मुड़ते समय देवा मार्ग पर उसका पहिया गड्ढे में धंस गया। चालक ने काफी कोशिश की लेकिन ट्रालर आगे नहीं बढ़ा। इससे चिनहट-देवा मार्ग पर जाम लगता चला गया। कुछ ही देर में मार्ग पर आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन


देखते ही देखते दो किमी. तक गाड़ियों की लाइन लग गई। बारिश होने के कारण बाइक सवारों का भी जाम से निकलना मुश्किल हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगने से हालात बेकाबू हो गए। गाड़ी फ ंसी होने की सूचना पर टाटा मोटर्स के अधिकरी मौके पर पहुंचे और क्रेन मंगवाकर ट्रेलर को गड्ढे से निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम होने से कई राहगीरों ने गलियों का सहारा लिया लेकिन बड़े वाहनों को खड़े रहने के अलावा कोई रस्ता नहीं था। छुट्टी होते ही जब बच्चे स्कूल से निकले तो उन्हें भी भीषण जाम से जूझना पड़ा। बड़े वाहनों के बीच फंसे छात्र बारिश में भीगते रहे। इस मार्ग पर करीब एक दर्जन से ज्यादा स्कूल, कॉलेज हैं।

घंटों जाम नहीं खुला तो कुछ बच्चे गांव की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते से होकर निकले। वहीं, कई राहगीर शारदा नहर से होते हुए मुरादाबाद मार्ग से निकल गए। यह रास्ता काफी जर्जर होने के कारण इस मार्ग पर भी जाम जैसे हालत रहे।

चिनहट-देवा मार्ग पर टाटा मोटर्स के ट्रक सैकड़ों की संख्या में सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इससे यहां पर हमेशा जाम जैसे हालत रहते हैं। मंगलवार को एक बार फिर टाटा मोटर्स का ट्रालर फंसने से तीन घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों ओर जाम लगने से लखनऊ से आने वाले यात्री भी परेशान रहे।


अक्सर देवा सीएचसी से रेफर मरीजों को चिनहट-देवा मार्ग होते हुए एंबुलेंस से भेजा जाता है। परिवहन निगम की बसें भी इस मार्ग पर संचालित होती हैं। जाम में जहां दो एंबुलेंस दो घंटे तक फंसी रहीं, वहीं परिवहन निगम की बसें भी जाम में खड़ी रही। एआरएम आरके वर्मा ने बताया कि दो घंटे जाम में फंसने के बाद मार्ग चार्ट गड़बड़ा जाने से करीब 24 बसों के तीन ट्रिप का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed