फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Children will get accessories

नौनिहालों को मिलेंगे सहायक उपकरण

Mon, 08 Mar 2021 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Children will get accessories
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विशिष्ट आवश्यकता वाले (दिव्यांग) नौनिहालों को सहायक उपकरण व यंत्र का वितरण 12 मार्च को किया जाएगा। इसके लिए इस बार तहसीलों में वितरण कैंप लगाए जाएंगे। इसमें सवा पांच सौ बच्चों को उनकी आवश्यकता वाले उपकरण फ्री में दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को एलिम्को कानपुर के सहयोग से प्रति वर्ष सहायक उपकरण का वितरण किया जाता है। इसको लेकर पूर्व में कैंप लगाकर बच्चों की जांच की गई। इसमें उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण व यंत्रों का चयन किया गया। अब ऐसे बच्चों को 12 मार्च को उपकरण का वितरण किया जाना है।
विज्ञापन

कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत इस बार तहसील स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का नोडल अधिकारी एसडीएम को बनाया गया है। वह खंड विकास अधिकारी व बीईओ के सहयोग से इस कार्यक्रम को आयोजित कराएंगे। इसमें जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज तहसील में 169, रामनगर तहसील में 66, रामसनेहीघाट 62, हैदरगढ़ में 73 तथा फतेहपुर में 98 नौनिहालों को उपकरण वितरित किए जाएंगे। रामनगर तहसील में सिरौलीगौसपुर तहसील के बच्चे भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए संबंधित बीईओ का पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। जिला मुख्यालय पर सांसद व डीएम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed