{"_id":"634db231a6af2b02036fe845","slug":"child-died-barabanki-news-lko653348877","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद से छिटककर तालाब में गिरी बच्ची, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद से छिटककर तालाब में गिरी बच्ची, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बीजापुर गांव में सोमवार को संदिग्ध हालात में तालाब में गिरने से चार माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को तालाब में फेंके जाने की अफवाह फैली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हालांकि परिवारजनों ने इसे हादसा बताया।
पुलिस के अनुसार, कोठी थाना क्षेत्र के बसुढ़िहा गांव के निवासी कंहई की पत्नी सुरजता का मायका हैदरगढ़ के बीजापुर गांव में है। सोमवार को वह मायके वाले घर से खेत के लिए जा रही थी। इस दौरान घर के पास तालाब के बगल से गुजरने के दौरान उसका पैर फिसल गया। उस समय सुरजता गोद में अपनी चार माह की बच्ची बिट्टू को लिए थी।
इस दौरान बच्ची गोद से छिटककर तालाब में गिरी और डूब गई। आननफानन ग्रामीणों की मदद से बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद बच्ची को तालाब में फेंकने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की है। कोतवाल ने बताया कि परिवारीजनों ने मां का पांव फिसलने से बच्ची के तालाब में गिरने की जानकारी दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद