फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Child deaths from dengue, three vulnerable

डेंगू से बालिका की मौत, तीन चपेट में

Fri, 09 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 09 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Child deaths from dengue, three vulnerable
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
डेंगू की चपेट में आकर एक बालिका की मौत हो गई। जबकि, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी समेत तीन लोग इस रोग से पीड़ित पाए गए हैं। इसके अलावा बेलहरा क्षेत्र के अमेरा गांव में विचित्र बुखार की चपेट में आकर 18 लोग पीड़ित हैं। इनके परिवारीजन निजी अस्पतालों में भर्ती कराकर उपचार करा रहे हैं। अभी तक जिले में डेंगू की चपेट में आकर अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इस रोग को लेकर लोगों के बना दहशत का माहौल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 
विज्ञापन


त्रिवेदीगंज क्षेत्र के तेजवापुर गांव में अपने नाना शीतला के घर आई शालिनी (4) पुत्री सीताराम की डेंगू की चपेट में आकर मौत हो गई। शीतला ने बताया कि शालिनी को पिछले चार पांच दिनों से तेज बुखार आ रहा था। जिसका उपचार पहले सीएचसी त्रिवेदीगंज से कराया गया। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने की वजह से लखनऊ ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां पर चिकित्सकों ने रक्त की जांच कराई जिसमें डेंगू रोग की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों ने अस्पताल में भर्ती कर लिया था और उपचार किया जा रहा था कि शुक्रवार को उपचार के दौरान ही मौत हो गई। इस तरह से डेंगू की चपेट में आकर अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा एफएसडीए में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मऊजानीपुर निवासी राजू का 15 वर्षीय पुत्र भी इस रोग की चपेट में आ गया है। इसके अलावा लखपेड़ाबाग निवासी राजेश में भी डेंगू की पुष्टि होने पर परिवारीजनों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बाबत सीएमओ डॉ. डीआर सिंह का कहना है कि बालिका की मौत की जानकारी नहीं है संबंध क्षेत्र के चिकित्सकों को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। 

अमेरा गांव में भी बुखार से 18 बीमार  
बेलहरा प्रतिनिधि के अनुसार अमेरा गांव में विचित्र बुखार की चपेट में आकर करीब 18 लोग बीमार हो गए हैं। राफिया (10), आसिफ (15), दौलतराम (55), सुमन देवी (14), अनस (12), अयान (13), रोहित (14), रंजीत (15), आरती (14), मोनिका (5 माह), शिवांसी (1), सईद (30), हसीब (32), राजेश (35), शिवनाथ (70), रईस (20) बुखार से पीड़ित हैं। इनके परिवारीजनों का कहना है दवा खिलाई जाती है तो बुखार उतर जाता है और जैसे ही दवा का असर कम होता बुखार फिर आ जाता है।


यह बुखार इतनी तेज आता है कि पीड़ितों का शरीर कंपकंपाने लगता है। वहीं बेलहरा निवासी पिंटू सिंह (35) और बउवा (10) भी बुखार से पीड़ित हैं। सीएचसी सूरतगंज के प्रभारी डॉ. मुकुंद कुमार पटेल का कहना है कि जानकारी मिली है चिकित्सकों की टीम उपचार के लिए मौके पर भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed