{"_id":"604528c98ebc3edc0649c2cc","slug":"chef-s-honorarium-will-be-available-soon-barabanki-news-lko56843729","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइयों को जल्द मिलेगा बकाया मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइयों को जल्द मिलेगा बकाया मानदेय
विज्ञापन
बाराबंकी। लंबे समय से मानदेय का इंतजार कर रहे रसोइयों की होली हैपी होगी। उनके खाते में इसी सप्ताह पांच माह के बकाया मानदेय की राशि भेज दी जाएगी। इसे लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। सोमवार से धनराशि खाते में भेजी जाने लगेगी।
जिले के परिषदीय व अशासकीय सहायता प्राप्त करीब 36 सौ विद्यालयों में 72 सौ रसोइए मानदेय पर तैनात हैं। बजट के अभाव में अक्तूबर से इन्हें प्रति माह मिलने वाला 15 सौ रुपये का मानदेय नहीं मिल सका। ऐसे में लंबे समय से मानदेय न मिलने के चलते होली मनाने को लेकर सभी काफी परेशान थे।
रसोइयों की होली हैपी हो, इसे लेकर विभाग ने उनके मानदेय के लिए 5.4 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया है।
जो पांच माह के मानदेय के रूप में प्रति रसोइया साढे़े सात हजार रुपये के हिसाब से 72 सौ रसोइयों के खाते में भेजा जाना है। इस संबंध में अधिकारियों की अनुमति प्राप्त हो चुकी है। सोमवार से खातों में अक्तूबर से फरवरी तक के बकाया मानदेय की धनराशि पहुंचने से रसोइयों की होली अच्छे से मन सकेगी।
विज्ञापन
डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि नौनिहालों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने के लिए करीब 72 सौ रसोइये मानदेय पर कार्यरत हैं। इनका अक्तूबर से बकाया पांच माह का मानदेय सोमवार से इन सभी के खातों को भेजा जाएगा ताकि उनकी होली ठीक से मन सके।