फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   CHC work stalled

दरोगा के निलंबन तक सीएचसी में काम ठप

Sat, 07 May 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 07 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
CHC work stalled
बाराबंकी के दरियाबाद सीएचसी पर डॉक्टर की पिटाई के मामले में बैठक करते साथी चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
दरोगा द्वारा चिकित्सक को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारी दरोगा को लाइन हाजिर किए जाने से संतुष्ट नहीं हैं। बल्कि उनकी मांग है कि दरोगा को निलंबित किया जाए और जांच की समय सीमा निर्धारित की जाए। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक सीएचसी मथुरानगर में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य कोई काम नहीं होगा।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियाें की बैठक शुक्रवार को सीएचसी मथुरानगर में हुई। संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चिकित्सक पर हाथ उठाने वाले दरोगा को लाइन हाजिर करना कोई सजा नहीं है बल्कि उसे निलंबित किया जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा जांच की समय सीमा निर्धारित की जाए। कम से कम चार दिन के अंदर जांच रिपोर्ट आ जाए। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आती है तब तक सीएचसी मथुरानगर में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य कोई कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिले भर के चिकित्सक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की रणनीति तय की जाती है। यदि रिपोर्ट चिकित्सकों के पक्ष में होगी तो कोई बात नहीं, यदि चिकित्सकों के खिलाफ हुई तो जिले भर के चिकित्सक आंदोलन को बाध्य होंगे।


चिकित्सकों ने अपने निर्णय की एक प्रति सीएमओ को भी उपलब्ध करा दी है। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. वीसी पांडेय, राजीव दीक्षित, मोहित सिंह, अवधेश मौर्या, जेता सिंह, नरेन्द्र सिंह, सौरभ शुक्ला आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed