फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Charging station to be operational soon, passengers to get relief

Barabanki News: जल्द क्रियाशील होगा चार्जिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी राहत

Thu, 07 May 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 07 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Charging station to be operational soon, passengers to get relief
अंतरजनपदीय बस स्टेशन पर खड़ी हैं छह डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बाराबंकी। जिले को करीब दस माह पहले आठ डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें मिली थीं, लेकिन चार्जिंग स्टेशन के अभाव में इनका संचालन शुरू होने में अड़ंगा लगा है। वर्तमान में इनमें से सिर्फ दो बसों का संचालन कमता रूट पर हो रहा है, जबकि शेष छह छह बसें अंतरजनपदीय बस स्टेशन पर संचालन के इंतजार में खड़ी हैं। पावर कॉरपोरेशन ने अब ट्रांसफार्मर स्थापित करने के साथ ही बिजली मीटर भी लगा दिया है। वर्तमान में वायरिंग का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही चार्जिंग स्टेशन क्रियाशील हो जाने के बाद डिपो में मौजूद सभी बसों का संचालन शुरू हो सकेगा। जिससे विभिन्न रूटों पर आवागमन की परेशानी झेल रहे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
चार्जिंग स्टेशन के लिए 720 केवीए विद्युत कनेक्शन और अन्य कार्यों के लिए पावर कॉरपोरेशन ने 2.36 करोड़ रुपये का अनुमान तैयार किया था। धनराशि उपलब्ध होने के बाद कार्य शुरू हुआ, लेकिन तकनीकी अड़चनों के कारण इसमें देरी हुई। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद कार्य में तेजी आने के बाद अब परियोजना अंतिम चरण में पहुंच सकी है। लंबे समय से खड़ी बसों पर मौसम का असर पड़ने लगा है। इन बसों के कंप्रेसर लीक होने के साथ टायर खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

कई बसों के टायर बिना चले ही बदलने पड़े हैं। तेज धूप के कारण बसों के शीशे भी चटकने लगे हैं, जिससे नुकसान बढ़ता जा रहा है। एआरएम जमीला खातून ने बताया कि अंतरजनपदीय बस स्टेशन स्थित कार्यशाला परिसर में चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed