{"_id":"695fe6e6672510d5b40ee2dc","slug":"chaos-at-the-paddy-procurement-center-the-center-in-charge-was-chased-away-with-sticks-barabanki-news-c-315-1-brb1001-155887-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: धान क्रय केंद्र पर हंगामा, केंद्र प्रभारी को लाठी लेकर दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: धान क्रय केंद्र पर हंगामा, केंद्र प्रभारी को लाठी लेकर दौड़ाया
Thu, 08 Jan 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
सूरतगंज ब्लॉक के धान क्रय केंद्र बरैसा में पर हंगामे के दौरान लाठी लेकर हमलावर व्यक्ति
सूरतगंज। स्थानीय ब्लॉक के बरैया धान क्रय केंद्र पर बृहस्पतिवार को धान की तौल में विलंब को लेकर जमकर हंगामा हुआ। केंद्र पर किसानों के दो संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र रहे। अपने-अपने संगठन के लोगों का धान तौल कराए जाने को लेकर कई दिनों से गहमागहमी चल रही थी। विवाद इस कदर बढ़ा की क्रय केंद्र प्रभारी को कुछ लोगों ने लाठी लेकर दौड़ा लिया। पुलिस की मौजूदगी में भी काफी देर हंगामा हुआ। केंद्र प्रभारी ने थाने मेें तहरीर दी है।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत और भानू) कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यकर्ताओं का धान तौलाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया था। इस पर डिप्टी आरएमओ ने उनका धान खरीदने का निर्देश दिया था। 114 ट्राली धान संगठन से जुड़े किसानों का तौला गया। बृहस्पतिवार की दोपहर को भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता ग्राम टंडवा निवासी लवकुश का धान अमान्य करते हुए तौल से इंकार कर दिया गया। इसके बाद टिकैतगुट के कार्यकर्ता नाराज हो गए।
केंद्र प्रभारी प्रभारी प्रतीक प्रताप सिंह के विरुद्ध नारेबाजी व गाली गलौज की गई। कुछ लोगों ने लाठी लेकर भी दौड़ाया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन
मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने मामला शांत कराया। लेखपाल संग पहुंचे तहसीलदार अभिनव सिंह ने केंद्र पर मौजूद किसानों के बयान दर्ज किए। एसएचओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि केंद्र प्रभारी प्रभारी प्रतीक प्रताप सिंह द्वारा भाकियू कार्यकर्ता लवकुश और ब्लाक अध्यक्ष निर्मल सहित 10-15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद