{"_id":"6a690f3ac4f94e58f5097d26","slug":"chants-of-jai-shri-ram-echoed-during-the-sundarkand-recitation-and-bhajan-evening-barabanki-news-c-315-1-brp1005-175534-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या में गूंजा जय श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या में गूंजा जय श्रीराम
Wed, 29 Jul 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या में गूंजा जय श्रीराम
बाराबंकी। जिले के विभिन्न मंदिरों में मंगलवार शाम सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। माता दुर्गा, भगवान श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान की आराधना करते हुए श्रद्धालुओं ने परिवार एवं समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सुंदरकांड पाठ के बाद आयोजित भजन संध्या में भक्त देर तक राम-हनुमान के भजनों पर भावविभोर होकर झूमते रहे। अंत में आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।
बस स्टेशन के निकट स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भक्तों की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा, भगवान श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद भजन-कीर्तन के माध्यम से हनुमान जी की अटूट भक्ति का गुणगान किया गया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
केसरी नंदन हनुमान मंदिर में भजनों पर झूमे श्रद्धालु : निंदूरा क्षेत्र के गड़िया स्थित पोंड कोठारिया बाजार के केसरी नंदन हनुमान मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। पुजारी गिरिजा शंकर पांडेय ने गणेश वंदना एवं भगवान श्रीराम की स्तुति से भजन संध्या का शुभारंभ किया। नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो सहित अन्य भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर समिति के महंत मोनू पांडेय, गिरिजा शंकर पांडेय, अभिषेक शर्मा, कृष्ण, साधना, मोहिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रामकथा सुनने का बताया आध्यात्मिक महत्व : सूरतगंज। कुड़वा बल्लोपुर स्थित पंचमुखी बालाजी धाम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कथा व्यास आचार्य प्रवीण कुमार मिश्रा ने कहा कि श्रीराम कथा का श्रवण करने से मनुष्य के पापों का क्षय होता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।
जिस प्रकार तीर्थस्थलों की यात्रा से पुण्य प्राप्त होता है, उससे भी अधिक पुण्य श्रीराम कथा सुनने से मिलता है। रामकथा मनुष्य के भीतर से दुर्गुणों को दूर कर सद्भावना, दानशीलता, परोपकार, संयम और उत्तम संस्कारों का विकास करती है।
कहा कि जो श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक रामकथा का श्रवण करते हैं, उन पर भगवान श्रीराम की विशेष कृपा बनी रहती है और उनके जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान होता है।