फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Changing ballot papers, voter raging, storm

बैलेट पेपर बदलने से भड़के मतदाता, हंगामा

Sat, 17 Oct 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 17 Oct 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्र नकटा सहेरिया पर सुबह करीब नौ बजे से ही मतपत्र बदले जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। मतदाताओं ने शिकायत किया लेकिन पीठासीन ने मनमानी दिखाते हुए उनकी बातों को गंभीरता से लिए बिना ही वोटिंग जारी रखी। इससे मतदाता भड़क गए और हंगामा करने लगे। मतदान केंद्र पर प्रदर्शन होने से अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन



कुछ लोगों ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी। उनके आदेश पर एसडीएम सदर नीलम यादव और सीओ विशाल विक्रम मौके पर पहुंचे लेकिन उन्होंने मतदाताओं को ही पुलिस के हवाले कर दिया जिससे हंगामा खड़ा हो गया। नकटा सहेरिया मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाता जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार सीमा देवी के पति रामचन्द्र, भाकियू के  दिनेश कुमार और रामसिंह ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत सदस्य पद की सिद्धौर द्वितीय क्षेत्र से 16 तथा सिद्धौर पंचम से 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन



यहां पर मौजूद पीठासीन अधिकारी ने बैलेट पेपर बदल दिए। जिन मतदाताओं को 16 चुनाव चिह्न का बैलेट पेपर दिया जाना चाहिए था उन्हें 7 का और जिन्हें 7 का बैलेट पेपर दिया जाना चाहिए था उन्हें 16 चुनाव चिह्न का बैलेट पेपर दिया जा रहा था। लोगों ने इसका विरोध किया तो पीठासीन अधिकारी इसे सही कराने के बजाए वोटिंग कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे नाराज मतदातओं ने जानकारी जिलाधिकारी को दी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर नीलम यादव सीओ विशाल विक्रम के साथ मौके पर पहुंचे। मतदाताओं का आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने हम लोगों की बात सुनने के बजाए, जो लोग इसका विरोध कर रहे थे उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। यहां तक अखबार वालों कोे भी दोनों अधिकारियों ने अभद्रता करते हुए मतदेय स्थल से भगा दिया। दोनों अधिकारियों की इस कार्यशैली से नाराज लोग मतदान का बहिष्कार करते हुए मार्ग जामकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed