{"_id":"66cfa6eedb4736c9f90efde4","slug":"cesarean-delivery-done-without-specialist-three-hospitals-sealed-barabanki-news-c-315-1-brp1007-123409-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिना विशेषज्ञ कराया सिजेरियन प्रसव, तीन अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिना विशेषज्ञ कराया सिजेरियन प्रसव, तीन अस्पताल सील
Thu, 29 Aug 2024 04:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 29 Aug 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देवा क्षेत्र में अभियान चलाकर निजी अस्पतालों की जांच की। इस दौरान कुछ अस्पताल जहां मानकों के विपरीत संचालित होते मिले तो कहीं पर पंजीकृत चिकित्सक गैरमौजूद थे। बिना विशेषज्ञ डॉक्टर के ही ऑपरेशन कर प्रसव भी कराए जा रहे थे। खामियां मिलने पर टीम ने तीन अस्पतालों को सील कर दिया गया। यहां भर्ती मरीजों को सीएचसी में स्थानांतरित कर संचालकों को नोटिस जारी कर लिखित जवाब मांगा गया है।
देवा क्षेत्र में मानक के विपरीत करीब एक दर्जन के आसपास प्राइवेट अस्पताल संचालित हो रहे हैं। आए दिन अस्पतालों में होने वाली जच्चा बच्चा की मौत के बाद परिजन इलाज में लापरवाही व प्रशिक्षित चिकित्सकों का अभाव होने का आरोप लगाते हैं। इसके दृष्टिगत ही नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. राजीव दीक्षित के नेतृत्व में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गौड़ व अन्य अधिकारियों ने देवा के मामपुर में संचालित प्रखर हॉस्पिटल, बालाजी हॉस्पिटल, जीवन ज्योति हॉस्पिटल की जांच की।
जांच में मानक पूरे न होने पर तीनों अस्पतालों को सील कर दिया। इन अस्पतालों में प्रशिक्षित डॉक्टर के बिना ही सिजेरियन प्रसव कराए जाते मिले। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राधेश्याम गौड़ ने बताया कि जीवन ज्याेति अस्पताल में भर्ती मरीज नूरजहां निवासी विशुनपुर, बालाजी हॉस्पिटल में मंजू भर्ती मिली। इनका सिजेरियन प्रसव कराया गया था। इन दोनों को सीएचसी देवा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।