फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Celebration of Raksha Bandhan will be celebrated today

आज मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व

Sun, 06 Aug 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
अमर उजाला/बाराबंकी Updated Sun, 06 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Celebration of Raksha Bandhan will be celebrated today
girls buying rakhi
रक्षाबंधन का पर्व आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर लोगों में उत्साह दिखा। त्योहार को लेकर लोग देर शाम तक खरीदारी करते रहे। इस दौरान बाजारों में लोगों की भीड़ जुटी रही। मिठाई, राखी व गिफ्ट आदि की दुकानों पर लोगों ने पसंद का सामान खरीदा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए अपनी मनपसंद की राखियां खरीदीं। उधर, भाइयों को राखी बांधने के लिए कई विवाहिताएं ससुराल से मायके जाने के लिए बस स्टॉप व रेलवे स्टेशनों पर खड़ी नजर आईं।        
विज्ञापन


भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व आज धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। त्योहार को मनाने के लिए बहनों ने घर से निकल कर भाइयों की मनपसंद राखी व अच्छी मिठाइयों की जहां खरीदारी की, वहीं, इस मौके पर भाइयों ने भी अपनी बहनों को देने के लिए कई उपहार खरीदे।
विज्ञापन


ससुराल में रह रहीं महिलाएं भी भाइयों को राखी बांधने के लिए बस व ट्रेन के माध्यम से देर शाम तक मायके पहुंचीं। वहीं, आज प्रदेश सरकार द्वारा बहनों के लिए फ्री की गई बस सेवा को लेकर बसों में रोज की भांति अधिक भीड़ उमड़ने की आशंका जाहिर की जा रही है। परिवहन निगम भी इस मौके पर अतिरिक्त बसों को लगाने का दावा कर रहा है।        
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं वाहिनी पीएसी के प्रांगण में रविवार को रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर सरस्वती इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग की छात्राओं द्वारा वाहिनी के अधिकारियों व कर्मचारियों व आरटीसी रिक्रूट आरक्षियों को रक्षाबांधन के लिए मनोरंजन गृह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ प्रभारी सेनानायक एनपी सिंह ने किया। इस मौके पर छात्राओं ने वहां मौजूद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों को रक्षा सूत्र बांधा और मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर नरेंद्र मिश्र, शिविर पाल, चंद्रप्रकाश, लालचंद्र आदि मौजूद रहे। 

 
भाइयों को हर प्रकार की बुराइयों से बचाने व उनके जीवन में सुख समृद्धि की कामना लिए बहनें भाइयों को किस शुभ मुहूर्त में राखी बांधी जाए, इसका विशेष ध्यान रखती हैं। इसी को लेकर कई पुरोहितों ने सोशल मीडिया पर शुभ मुहूर्त को लेकर प्रचार-प्रसार कर दिया है। एक विद्वान पंडित के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 11.05 से दोपहर 1.30 बजे तक है। जबकि रात्रि 10.45 से लेकर मध्यरात्रि 12.45 बजे तक चंद्रग्रहण रहेगा। वहीं, सोमवार को दोपहर 1.30 बजे से सूूतक काल लग जाने से राखी बांधने का शुभ समय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed