{"_id":"6109950a8ebc3ec202739779","slug":"cbse-result-barabanki-news-lko589791939","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकों की बौछार से भीगे मेधावी, खुशी से चहके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकों की बौछार से भीगे मेधावी, खुशी से चहके
विज्ञापन
बाराबंकी। सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट आने के बाद सेंट एंथोनी स्कूल में खुशी का इजहार करते छात्र-छात्?
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोविड-19 की वैश्विक महामारी के बीच परीक्षाएं रद्द होने के बाद सीबीएसई की नई मूल्यांकन नीति के तहत मंगलवार को 10वीं की परीक्षा परिणाम जारी किया गया। दोपहर में घोषित हुई परीक्षा परिणाम में अंकों की बौछारों से भीगे मेधावी खुशी से चहक उठे।
विद्यार्थियों के साथ अभिभावक व शिक्षक भी गदगद दिखे। हालांकि बालकों की अपेक्षा बालिकाओं का पलड़ा सीबीएसई की 10वीं के रिजल्ट में भारी दिखा। वहीं परीक्षा परिणाम को लेकर मेधावी संतुष्ट तो दिखे पर उनमें मेहनत के अनुरूप ऊंचाई न छू पाने का मलाल जरूर दिखा।
कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों को लेकर इस बार बोर्ड की परीक्षाएं नहीं हो सकी। ऐसे में मेधावियों के साथ अभिभावक व शिक्षकों को परीक्षा परिणाम की चिंता सता रही है। बस उम्मीद बेहतर परिणाम की वह लगाए बैठे थे। इसी बीच मंगलवार को सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम दोपहर में घोषित हुआ।
विज्ञापन
जिसे देखते ही विद्यालयों से लेकर विद्यार्थियों के घर तक उत्साह दिखा। विद्यालय प्रबंधन ने मेधावियों को फोन कर अभिभावक के साथ विद्यालय बुलाया। ऐसे में विद्यालयों में लंबे समय से मौजूद सन्नाटा टूटा तो बच्चों की चहक देखने को मिली। विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों का फूलमालाओं से स्वागत कर मुंह मीठा कराया। परीक्षा परिणाम देख शिक्षक व प्रधानाचार्य भी काफी उत्साहित दिखे।
जिले में सीबीएसई 10वीं में सबसे अधिक अंक सैनिक पब्लिक स्कूल के छात्र शिवांशु सिंह ने 98.8 प्रतिशत, सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र वेदांत सिंह 98.6 प्रतिशत, सेठ एमआर जयपुरिया कॉलेज की नीलांशी वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक पाकर अपनी मेधा का डंका बजाया। वहीं सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के सहर्ष श्रीवास्तव, अभय व स्पर्श ने संयुक्त रूप से 97 प्रतिशत अंक हासिल किए।
लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल बडेल की इशिका अवस्थी 96.83 प्रतिशत, सेंट एंथोनी स्कूल की आशी वर्मा ने 96.60 प्रतिशत, एमबी कॉलेज के शिवम वर्मा को 96.6 प्रतिशत, बाबा गुरुकुल एकेडमी स्कूल की महक पटेल 96.2 प्रतिशत और सेठ एमआर जयपुरिया के अमत्यराज ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इसके अलावा सेंट एंथोनी कॉलेज के वंशिका मौर्य 95.60 कीर्ति गुप्ता 95.20, अनंत, ईश्वी व प्रखर ने संयुक्त रूप से 94 प्रतिशत, सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रकाश, भूमि, प्रतिभा, श्रद्धा, इकरा व विवेक ने संयुक्त रूप से 95 प्रतिशत अंक हासिल किए।
वहीं बाबा गुरुकुल एकेडमी की मयंका वर्मा ने 95.2 व आयुषी त्रिवेदी और सुधांशु सिंह ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। एमबी कॉलेज की प्रेरणा 94.6, गंगोत्री 94.4, आयुष 94.2 व प्रियांशु वर्मा ने 94 प्रतिशत, सेठ एमआर जयपुरिया के अर्पित छाबड़ा 95.8 तो अर्पित सिंह 94.8 प्रतिशत, सैनिक पब्लिक स्कूल के कौस्तुभ कृष्ण भारद्वाज को 94.8 और लखनऊ पब्लिक इंटर नेशनल स्कूल की सृष्टि तिवारी ने 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इसके अलावा जिले के केंद्रीय विद्यालय, सांई कॉन्वेंट कॉलेज फतेहपुर, महर्षि विद्या मंदिर, नवोदय विद्यालय व ग्राम्यांचल समेत कई सीबीएसई स्कूल में 90 से 94 प्रतिशत तक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की लंबी फेहरिस्त है। कोरोना काल में बंद विद्यालयों में परीक्षा परिणाम के साथ रौनक लौटी। जिससे शिक्षक, छात्र व अभिभावक काफी गदगद दिखे।