फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Cattle are getting infected with Lumpi virus, cattle farmers are worried

Barabanki News: लंपी वायरस से संक्रमित हो रहे मवेशी, पशुपालक परेशान

Mon, 03 Nov 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cattle are getting infected with Lumpi virus, cattle farmers are worried
सिरौलीगौसपुर के अमनियापुर गांव में लंपी से पीड़ित गाय।  - फोटो : सिरौलीगौसपुर के अमनियापुर गांव में लंपी से पीड़ित गाय।
बाराबंकी। पालतू मवेशी लंपी वायरस से संक्रमति हो रहे हैं। हैदरगढ़ व सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के गांवों में कई पशु संक्रमित मिले हैं। इससे पशुपालक परेशान हैं। कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के अमनियापुर गांव निवासी अमन तिवारी की एक दुधारू गाय चार दिनों से लंपी की चपेट में है। मदनापुर गांव में शिव कुमार की गाय में भी ऐसे ही लक्षण नजर आ रहे हैं। गायों ने चारा खाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

कोटवाधाम पशु चिकित्सालय पर तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी अंबुज तिवारी ने बताया कि अभी इन पशुओं में लंपी की पुष्टि नहीं हुई है। वायरस पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण किया जाएगा। हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक त्रिवेदीगंज की रौनी ग्राम पंचायत के गौतवन पुरवा गांव में केशव की एक गाय, दाउदपुर के राजकुमार सिंह की तीन गाय, पूरे सूबेदार के बम बहादुर सिंह की एक गाय, रोशन लाल मिश्रा की दो गाय बीते एक सप्ताह से बीमार हैं। पशुओं के पैर में छाले, सूजन व बुखार होने से सुस्त पड़े हैं। बताया कि लंपी, खुरपका व मुंहपका से बचाव के लिए टीकाकरण नहीं हुआ है। तेजवापुर गांव के आलोक, रवींद्र, राजेंद्र के पशु भी बीमार हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल कुमार अवस्थी ने बताया कि जहां भी लंपी के लक्षण वाले पशुओं की सूचना मिल रही है, वहां टीम भेजकर इलाज कराया जा रहा है। त्रिवेदीगंज क्षेत्र में भी टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed