{"_id":"5f874a0b8ebc3e8cba6c3c42","slug":"case-against-two-farmers-for-burning-stubble-barabanki-news-lko545289949","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने पर दो किसानों के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने पर दो किसानों के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। खेतों में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट है। अधिकारी पराली न जलाने के प्रति किसानों को जागरूक कर रहे हैं। आदेश न मानने पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को पूर्व में पराली जलाने वाले 16 किसानों पर 80 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। मसौली व बंकी ब्लॉक के एक-एक किसानों पर पराली जलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया। कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम में फतेहपुर क्षेत्र में पराली जलाने की शिकायत आने पर जांच टीम को मौके पर भेजा गया है।
पराली जलाने वाले नवाबगंज तहसील क्षेत्र के किसानों पर ढाई हजार से 15 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने की कार्रवाई बुधवार को एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय ने की। इसमें मौकरी निवासी राम प्रताप, बरनी, रामबली, हनोमान, राम समुझ, परेठिया निवासी कामता, सुशीला व बटाईदार किशोरी, जरमापुर निवासी किसान उदेश कुमार पर ढाई-ढाई हजार, मौथरी निवासी रामकली व जगजीवन, केवाडी निवासी श्रीकृष्ण, गदिया निवासी राजेंद्र कुमार, दारापुर निवासी हरिश्चंद्र तथा जैनाबाद निवासी बटाईदार सुनील पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। कुरौली निवासी लालविहारी व पल्हरी निवासी शिवरानी व शोभावती पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।