{"_id":"6701bf5801c87a82000bd6e4","slug":"case-against-three-in-illegal-plating-barabanki-news-c-315-1-brp1006-125773-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अवैध प्लाटिंग में तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अवैध प्लाटिंग में तीन पर केस
Sun, 06 Oct 2024 04:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे के किनारे सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग करने के मामले में एएसआर ग्रीन सिटी के निदेशक विनोद कुमार राय समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लेखपाल की तहरीर पर कार्रवाई शुरू हुई है।
शहर के निकट दारापुर गांव के पास सरकारी जमीनों पर एएसआर ग्रीन सिटी द्वारा अवैध प्लाटिंग किए जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची थी। दो दिन पहले एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आर जगत साई ने मौके पर पड़ताल के बाद प्लॉटिंग के रूप में हुए निर्माण को ध्वस्त करा दिया था।
लेखपाल की जांच में पता लगा कि पांच गाटा संख्या पर अवैध कब्जा करके पांच सरकारी जमीनों पर प्लॉटिंग की गई है। इसे लेकर ओबरी क्षेत्र के लेखपाल ब्रजेंद्र ने शुक्रवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एएसआर ग्रीन सिटी के निदेशक विनोद कुमार राय व लखनऊ के निशातगंज पेपरमिल कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार राय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बाबा पठान की तलाश में जुटी पुलिस
शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ की सीमा के पास बड़े स्तर पर प्लाटिंग करने वाले एचएम ग्रीन सिटी के अबू बकर कमरुद्दीन उर्फ बाबा पठान के खिलाफ चार केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताते हैं कि उसका मोबाइल बंद है और वह फरार है। कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि संभावित स्थानों पर तलाश की गई है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।