{"_id":"6aef89071ac45dc9f60218a1","slug":"car-mounts-highway-divider-five-people-injured-barabanki-news-c-315-1-lu11010-183932-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हाईवे पर डिवाइडर चढ़ी कार, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हाईवे पर डिवाइडर चढ़ी कार, पांच लोग घायल
Sun, 08 Nov 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
मसौली। हाईवे पर संकेतक चिह्न न होने से बलरामपुर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।
मसौली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा गांव पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। घायलों में गजनी (40), उनकी मां रुखसाना खातून (68), पत्नी रुखसाना खातून (40), फरीदा खातून (38) और साहिल (19) शामिल हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था भी सुचारु कराई। स्थानीय लोगों ने भविष्य में हादसों से बचाव के लिए हाईवे पर पर्याप्त संकेतक चिह्न लगाने की मांग की। (संवाद)