{"_id":"6aece7192b5957df0b017ba7","slug":"car-crashes-into-truck-seven-injured-woman-in-critical-condition-barabanki-news-c-13-1-lko1004-1999061-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ट्रक में घुसी कार, सात घायल, महिला की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ट्रक में घुसी कार, सात घायल, महिला की हालत गंभीर
विज्ञापन
रामनगर। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर साधारणपुर गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात लखनऊ की ओर जा रही कार ओवरटेक करने के प्रयास में आगे चल रहे बोरिंग मशीन लदे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है।
हादसे में बहराइच के नानपारा क्षेत्र के तकिया निवासी खुशनुदा (35), उनकी पांच वर्षीय बेटी सारिया, 14 वर्षीय तौफीक, सीतापुर के तंबौर निवासी चंदा (35), लखनऊ के इंदिरानगर निवासी फराज (19) और दो बच्चे घायल हो गए। चंदा की हालत गंभीर है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि उसका चालक फरार हो गया। रामनगर कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार महिला चला रही थी। संवाद