{"_id":"654fd58791f9eff21401a6d4","slug":"car-collides-with-bike-legs-of-three-broken-barabanki-news-c-315-1-slko1012-7983-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन के पैर टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन के पैर टूटे
Sun, 12 Nov 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। बदोसराय थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने एक ही बाइक से जा रहे तीन मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों के पैर टूट गए। सभी घायलों को लखीमपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र के कमल, श्यामू व सुरेंद्र कुमार एक ही बाइक से अकबरपुर टांडा से मजदूरी करके वापस सीतापुर जा रहे थे। शुक्रवार देर रात टिकैतनगर रामनगर मार्ग पर तासीपुर गांव के पास सामने से आई कार बाइक में टक्कर मार कर चली गई। हादसे में तीनों लोगों के पैर टूट गए। कमल ने हेलमेट पहन रखा था। देर रात तीनों घायलों को सीएचसी टिकैतनगर आए परिजन लखीमपुर के एक अस्पताल में लेकर गए है। थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार का पता लगाया जा रहा है।