{"_id":"61c0dd4144336c57c1031e96","slug":"cannal-cut-barabanki-news-lko609879942","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा कटी, गेहूं, सरसों की 40 बीघे फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहा कटी, गेहूं, सरसों की 40 बीघे फसल जलमग्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धौर (बाराबंकी)। रायपुर जाने वाले मार्ग के निकट सोमवार सुबह अचानक सिद्धौर रजबहा कटने से 40 बीघा से अधिक सरसों, गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी। विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर रजबहा की पटरी का मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।
सोमवार सुबह लगभग 5 बजे सिद्धौर रजबहा की पटरी रायपुर जाने वाले मार्ग के पास कटने से 40 बीघे से अधिक सरसों, गेहूं, धनिया, मसूर, चना आदि की फसलें जलमग्न हो गई। जिस पानी का इंतजार किसान काफी दिनों से कर रहे थे वह पानी अब किसानों के लिए मुसीबत बनने लगा है।
पानी छोड़ते ही सिद्धौर रजबहा की पटरी कट जाने से रजबहा की सफाई की पोल खुलती नजर आ रही है। पटरी कटने से किसान अमरेश वर्मा, राम सुमिरन, रामजीत, राजेश वर्मा, ओमप्रकाश समेत अन्य किसानों की फसलें जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग राकेश वर्मा का कहना है कि सोमवार की सुबह सिद्धौर रजबहा की पटरी कटने की सूचना मिलते ही मौके पर जेई व कर्मचारियों को भेजकर पटरी की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। किसी के द्वारा ट्रैक्टर निकालने से पटरी कटने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।