फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   canal cut

नहर कटने से पांच सौ बीघा मेंथा फसल डूबी

Tue, 03 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 03 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
canal cut
बाराबंकी में जहांगीराबाद क्षेत्र के फतेहसरांय गांव के समीप पिपरौली रजबहा कटने से डूबी मेंथा की फसल और कटी नहर(इनसेट)। - फोटो : अमर उजाला
थानाक्षेत्र के ग्राम फतेहसराय के पास सोमवार की भोर पिपरौली रजबहा कट गई जिससे फतेहसराय व मुनीबाबाद गांव के करीब 70 किसानों की 500 बीघा मेंथा की फसल जलमग्न हो गई। सुबह खेत गए लोगों को खेतों में भरा पानी देख कर रजबहा कटने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


सूचना पर सिंचाई विभाग के जेई ने रेग्यूलेटर से रजबहा का पानी बंद करा दिया लेकिन पटान के लिए कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। गांव के ही एक व्यक्ति ने दो लोगों पर नहर काटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


जहांगीराबाद थानाक्षेत्र में सोमवार की भोर करीब एक बजे पिपरौली रजबहा फतेहसराय गांव के पास कट गई। इससे रजबहा के किनारे करीब पांच सौ बीघा में मेंथा की फसल जलमग्न हो गई। इसी गांव का बद्रीप्रसाद खेत में सुबह पानी लगाने के लिए गया तो खेतों को पानी से डूबा देख कर लोगों को रजबहा कटने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अवर अभियंता बाल गोविंद के साथ जाकर रजबहा में आने वाला पानी रेग्यूलेटर से बंद करा दिया। लेकिन शाम तक कटी रजबहा की पटान के लिए कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।


रजबहा कटने से गांव में बद्रीप्रसाद, पंकज, जगदीश, केदार, अमरीक प्रसाद, महफूज, विक्रम, जसवंत, छंगा, अमर सिंह, रामपाल, शारदा प्रसाद, रामसेव व विश्वेसर समेत करीब 70 किसानों की मेंथा की पंाच सौ बीघा फसल डूब गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि मेंथा की फसल पानी भर जाने और तेज धूप के चलते सूख जाएगी। इससे ग्रामीणों को खासी परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed