Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Campaign to remove illegal hoardings in municipal bodies

Barabanki News: नगर निकायों में चला अवैध होर्डिंग हटाओ अभियान

Mon, 21 Apr 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 21 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Campaign to remove illegal hoardings in municipal bodies
शहर में रविवार को चलाए गए अ​भियान के दौरान कलेक्ट्रेट गेट के सामने लगी होर्डिंग हटाते नगर पालिक
बाराबंकी। नगरपालिका व नगर पंचायतों में रविवार को जिला प्रशासन के आदेश के बाद होर्डिंग हटाओ अभियान चलाया गया। इसके तहत शहर व कस्बों के मुख्य मार्गों पर लगे खंभों पर विभाग की अनुमति के बिना लगाई गई होर्डिंग उतारी गई। यह अभियान सभी निकायों में तीन दिनों तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन


अभियान के तहत नगर पालिका नवाबगंज और जिले की सभी नगर पंचायतों के कर्मचारियों ने सैकड़ों खंभों पर लगी होर्डिंग हटाकर कब्जे में ले ली। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नवाबगंज संजय शुक्ला ने बताया कि कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि स्टेट हाईवे के अलावा मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट व बिजली के खंभों पर विभाग की अनुमति के बिना ही प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग लगी दी गई हैं। इन होर्डिंगों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन


शासन व जिला प्रशासन ने इसे संज्ञान में लिया और त्वरित कार्रवाई करने के लिए जिले भर में तीन दिवसीय अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकारियों ने रविवार को अभियान चलाकर होर्डिंग हटवाईं। ईओ ने बताया कि यह अभियान सभी निकायों में तीन दिनों तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed