फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Cable cut , disrupted communication services

केबल कटा, पूरे दिन ठप रहीं संचार सेवाएं

Wed, 10 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 10 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cable cut , disrupted communication services

सड़क चौड़ी करने के लिए सुबह हो रही खोदाई में डीएम आवास के पास बीएसएनएल की मेन केबल कट गई। इससे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी के अलावा बैंकों समेत हजारों फोन पूरे दिन निष्क्रिय रहे। वहीं दूरसंचार विभाग को लाखों का आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है।

विज्ञापन


इस संबंध में टीडीएम ने जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा है। डीएम ने दोनों विभागों के अधिकारियों को तलब कर तालमेल से काम करने की हिदायत दी। लोक निर्माण विभाग खंड तीन शहर के अंदर से गुजरे हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य कर रहा है। करीब छह करोड़ रुपये की लागत से डिवाइडर और चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आवास के निकट जेसीबी से हाईवे के चौड़ीकरण के लिए खोदाई की जा रही थी कि बीएसएनएल की भूमिगत केबल कट गई। कचहरी के पास भी जेसीबी ने केबल काट दी। इससे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी और कचहरी समेत करीब एक हजार उपभोक्ताओं के फोन और ब्राडबैंड सेवाएं बुधवार को पूरे दिन ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की जानकारी बीएसएनएल के अधिकारियों को हुई तो उनके हाथ पांव फूल गए। जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी समेत कई प्रमुख नबरों के बंद हो जाने से अधिकारी परेशान हो गए। आनन-फानन में कटी केबल को जोड़ने का कार्य शुरू करा दिया गया था, इसके बाद शाम तक डीएम, एसपी के नंबर चालू नहीं हो सके थे।

शहर में जेसीबी से खोदाई करना गलत
टीडीएम शिवराम सिंह ने कहा कि शहर के अंदर जेसीबी से खोदाई का कार्य नहीं कराया जा सकता, यह पूरी तरह से नियम विरुद्ध है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग हाईवे के चौड़ीकरण में जेसीबी का प्रयोग कर रहा है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही की वजह से बीएसएनएल की केबल कट गई। इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है।

बीएसएनएल के अफसरों को दी थी जानकारी
अधिशासी अभियंता एसए उस्मानी ने कहा कि खोदाई के दौरान बीएसएनएल केबल कटी है। लेकिन चौड़ीकरण का कार्य जब शुरू किया गया था उस समय बीएसएनएल के अधिकारियों को जानकारी दी गई थी। जिस समय केबल कटी उस समय बीएसएनएल का कर्मी साथ में था, उसने भी इस बात की जानकारी नहीं दी कि केबल इतनी ऊपर पड़ी होगी।


ठेकेदारों ने लगाया चूना
केबल दो फीट की गहराई में डालने के बाद उस पर एर्क इंटा बिछाया जाता है। लेकिन जिस दौरान केबल बिछाई गई उस दौरान इस बात का ध्यान निगम के अधिकारियों ने नहीं दिया। जिसका लाभ ठेकेदारों ने उठाया और चूना बीएसएनएल को लगाया। जिस स्थान पर केबल कटी वह दस सेंटीमीटर की गहराई में पाई गई है।

दोनों विभागों के अधिकारियों को बुलाकर तालमेल से काम करने की हिदायत दी है। आगे से अगर इस तरह की कोई लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई होगी।
-अजय यादव, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed