फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   by election

तीन ग्राम प्रधान और 122 सदस्य के रिक्त पदों पर उपचुनाव 20 को

Fri, 10 Dec 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
by election
बाराबंकी। पंचायत उप चुनाव में जिले की रिक्त प्रधान पद की तीन और सदस्य ग्राम पंचायत की 122 सीटों पर 20 दिसंबर को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी करने के बाद अन्य चुनावी तैयारियों को अमली जामा पहनाया जा रहा है। 12 दिसंबर से नामांकन संबंधी प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं प्रधान पद की रिक्त सीटों पर चुनाव लड़ने वालों ने भी अपनी दावेदारी को लेकर मतदाताओं के घरों पर परिक्रमा तेज कर दी है।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत तारापुर गुमान और मरकामऊ तथा बनीकोडर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सादुल्लापुर में प्रधान के रिक्त पद के लिए होने वाले उप चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 12 दिसंबर को संबंधित विकासखंडों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

13 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 14 दिसंबर की सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारों के नाम वापसी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके बाद प्रतीक आवंटन का कार्य शुरू होगा। 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 21 दिसंबर को सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों को पूरा करने में लगा है। इस बाबत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रधान के तीन और सदस्य के रिक्त 122 पदों के लिए जिलाधिकारी द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। उप चुनाव कराने के लिए आरओ और एआरओ की तैनाती की गई है। अन्य जरूरी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
नामित हुए आरओ और एआरओ
जिला निर्वाचन मजिस्ट्रेट से पंचायत उप चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए ब्लॉकवार अधिकारियों को आरओ और एआरओ के रूप में जिम्मेदारी दी है। आरओ के रूप में बंकी ब्लॉक में डॉ. संदीप कुमार, पशु चिकित्साधिकारी सफेदाबाद, देवा में डॉ. खिलाड़ी शंकर, सिद्धौर में डॉ. आलोक कुमार, मसौली में डॉ. सईद अहमद शामिल हैं।

वहीं सिरौलीगौसपुर में चकबंदी अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, बनीकोडर में शैलेश पांडेय, निंदूरा में पशु चिकित्सक डॉ. संजय सिंह, फतेहपुर में डॉ. ठाकुर पांडेय, त्रिवेदीगंज में डॉ. ओमप्रकाश सिंह, सूरतगंज में डॉ. बसंतराव पाटिल, दरियाबाद में डॉ. अशोक वर्मा और रामनगर ब्लॉक में सहायक अभियंता जल निगम अनिल राय शामिल हैं। जबकि एआरओ के रूप में एक दर्जन अधिकारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed